{"_id":"6437edf701e44452f8018bc3","slug":"water-supply-stopped-for-six-months-in-jhunjhunu-pilani-water-crisis-in-300-houses-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झुंझुनूं के पिलानी में रोजेदार रमजान में प्यासे, छह महीने से बंद है जलापूर्ति, 300 घरों में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झुंझुनूं के पिलानी में रोजेदार रमजान में प्यासे, छह महीने से बंद है जलापूर्ति, 300 घरों में जल संकट
Thu, 13 Apr 2023 05:26 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:26 PM IST
सार
कहते हैं माह ए रमजान में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब (पुण्य) माना जाता है। रमजान के पाक महीने में जहां एक तरफ सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर रोजेदारों के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम करते हैं, वहीं पिलानी में मुस्लिम समुदाय बाहुल्य एक वार्ड ऐसा भी है। जहां बीते 6 माह से जलदाय विभाग के बोरिंग से पानी की सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे के वार्ड नं. 10, रेवासियों का मोहल्ला का बोरिंग बीते 6 माह से खराब पड़ा है। इस बोरिंग से लगभग 300 घरों को पानी की सप्लाई होती है। रोजे चल रहे हैं, और जलदाय विभाग की नाकामी के चलते यहां लोग प्यासे हैं। दैनिक जरूरतों की पूर्ति के लिए यहां महिला-पुरुष-बच्चे दिन भर बाल्टी, मटके लिए आस-पास के अन्य मोहल्लों से पानी भरने की जुगत में लगे रहते हैं। आज जब मौके पर का कर स्थिति का जायजा लिया गया तो वार्ड के लोगों की पीड़ा और जन प्रतिनिधियों के प्रति गहरी निराशा और गुस्सा भी देखने को मिला।
विज्ञापन
हो सकता है समस्या का समाधान
ऐसा भी नहीं है कि विभाग इस समस्या का निदान नहीं कर सकता। खराब पड़े बोरिंग से बमुश्किल कुछ कदम की दूरी पर ही पुरानी नगरपालिका के पास विभाग का 2 महीने पहले बनवाया गया नया बोरिंग है। अगर उस बोरिंग से केवल 30 मीटर की पाइप 10 नंबर वार्ड की मैन सप्लाई लाइन से जोड़ दी जाए तो इस समस्या का पूर्ण समाधान हो सकता है। लेकिन विभाग के अधिकारी स्थानीय कुछ लोगों के दबाव में ऐसा नहीं कर रहे। गौर तलब है कि नए बोरिंग से महज 25-30 घरों को ही पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
पानी की विकराल होती जा रही इस समस्या को लेकर आरएलपी नेता राजकुमार नायक के नेतृत्व में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष किशन लाल भोमिया, वार्ड के रवि सैनी, गोदू राम सैनी, मुंशी खान, प्रेम कुमार सैनी, इनायत खां, मोहिनी देवी, राजिया बनो, जुबेदा, खातून, बिमला देवी, सुनील भोमिया, सावित्री, रमजान खान, तौफीक खान, शरीफ सब्जी फरोश, यामीन सब्जी फरोश, मुश्ताक अली, मुराद खान के साथ आज खराब पड़े बोरिंग को देखने पहुंचे। मौके पर आक्रोशित लोगों ने जम कर जलदाय विभाग की खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विभाग के अधिकारी ?
इस मुद्दे पर पीएचईडी के एईएन रजत शर्मा का कहना है कि जल्दी ही इस समस्या का समाधान विभाग द्वारा किया जाएगा। मामले को दिखवाया जा रहा है।