{"_id":"6588fd9bd9d047a085001527","slug":"warning-statement-mla-warns-anti-social-elements-says-now-we-will-encounter-the-goons-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए बोले विधायक- 'अब गुंडों का गोली मारकर एनकाउंटर करेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए बोले विधायक- 'अब गुंडों का गोली मारकर एनकाउंटर करेंगे'
Mon, 25 Dec 2023 10:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:08 AM IST
सार
Bhilwara News: सत्ता परिवर्तन के बाद से भाजपा नेताओं के बयान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभी दो दिन पहले ही वायरल हुए वीडियो में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा एसडीएम को धमकाते हुए नजर आए थे अब भीलवाड़ा विधायक का भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा विधायक उदयलाल भड़ाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से भाजपा विधायकों के एक के बाद एक ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा के बाद अब भीलवाड़ा से एक और विधायक उदयलाल भड़ाना ने असामाजिक तत्वों को संभल जाने की चेतावनी देते हुए ऐसा ही एक बयान दिया है, जिसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराध और गुंडागर्दी खत्म करने की दिशा में भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना का यह बयान सामने आया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भड़ाना यह कहते दिखाई दिए कि 'अब गुंडों को गोली मारकर एनकाउंटर करेंगे, हमारी सरकार ने ऐसा कानून बना दिया है।'
विज्ञापन
भीलवाड़ा के आरजिया गांव में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर' में पहुंचे विधायक भड़ाना ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी रोकने के लिए सरकार ने पांच नए कानून बनाए हैं। इसमें एक कानून यह भी है कि जो गुंडे नहीं मानेंगे, उनके लिए एक अलग डिपार्टमेंट बना दिया है। सरकार ने पुलिस को कह दिया है कि गुंडों, बदमाशों को जेल में डालो और ज्यादा हो तो एनकाउंटर करो। सोशल मीडिया पर भड़ाना का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन