Jodhpur: धर्मांतरण के विरोध में जोधपुर में प्रदर्शन, चर्च में हनुमान चालीसा का पाठ करने का किया एलान
जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण के विरोध में हनुमान चालीसा रैली निकाली। पुलिस ने रैली को बीच रास्ते में ही रोक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ महीने में राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। जिसपर अब तक सियासत जारी है। अब जोधपुर में रविवार को धर्मांतरण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया है। परिषद के कार्यकर्ता ने मंशापूर्ण बालाजी से हनुमान चालीसा रैली निकाली। उन्होंने चर्च के आगे जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया है।
पुलिस ने बीच रास्ते में हनुमान चालीसा रैली को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों में धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस रैली में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नहर चौराहे को जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश का भी प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। उन्होंने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या है मामला
जोधपुर में 20 मई को पाल रोड पर स्थित चर्च में ईसाई मिशनरियों की ओर से कथित रूप से कुछ लोगों का धर्मांतरण कराते हुए पकड़ा गया था। जिसे लेकर हिन्दू संगठनों ने हंगामा भी किया था।