{"_id":"6416cd9a2b09e3772b01f4c6","slug":"villagers-protest-against-making-dudu-a-district-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dudu: सांभर-फुलेरा की अनदेखी कर दूदू को जिला बनाने का विरोध, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर बाजार किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dudu: सांभर-फुलेरा की अनदेखी कर दूदू को जिला बनाने का विरोध, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर बाजार किया बंद
Sun, 19 Mar 2023 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दूदू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दूदू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:42 PM IST
सार
दूदू को जिला बनाने की सरकार की घोषणा से नाराज़ लोगों ने सांभर कस्बे में बड़ी संख्या में धरने पर बैठकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सांभर को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद रखकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुलेरा-सांभर, रेनवाल के ग्रामीण दूदू ज़िले में जुड़ना नहीं चाहते हैं। सांभर की अनदेखी करने और सांभर को जिला नहीं बनाने और दूदू को जिला बनाकर उसमें फुलेरा, सांभर, रेनवाल को शामिल करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके विरोध में रविवार को सांभर कस्बे में लोगों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और बाज़ार भी बंद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्से में चक्का जाम और बाजार बंद
सीएम अशोक गहलोत की नए जिलों की घोषणा के बाद कई स्थानों पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सांभर-फुलेरा, रेनवाल कस्बे के नाराज़ ग्रामीणों ने सांभर कस्बे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद रखे। उन्होंने पृथ्वीराज सर्किल पर चक्का जाम धरना दिया।
विज्ञापन
70 वर्ष पुरानी मांग को सीएम ने ठकराया
विरोध कर रहे ग्रामीणों और सांभर-फुलेरा ज़िला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक विवेक शर्मा ने कहा कि सांभर-फुलेरा को जिला बनाने की मांग वर्षों से की जाती रही है। सांभर-फुलेरा जिला बनने के सभी मापदंड पूरे करता है। 70 वर्षों से चली आ रही मांग को सीएम गहलोत ने ठुकरा दिया और नियमों को ताक में रखकर छोटे से कस्बे दूदू को जिला बना दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सीएम गहलोत का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एहतियात के तौर पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।