फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Villagers angry over the shortage of teachers locked the Higher Secondary School in Jaisalmer

Rajasthan: जैसलमेर के हायर सेकेंडरी स्कूल में ग्रामीणों ने लगाया ताला, शिक्षकों की कमी होने के कारण किया विरोध

Tue, 23 Jan 2024 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

रायमला गांव के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 27 जनवरी तक स्कूल में शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो संपूर्ण तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन
Villagers angry over the shortage of teachers locked the Higher Secondary School in Jaisalmer
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के रामगढ़ इलाके के रायमला गांव के ग्रामीणों ने हायर सेकेंडरी स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में 340 बच्चों हैं और इन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ 5 शिक्षक ही हैं। इनमें से भी कई शिक्षक टाइम पर स्कूल नहीं आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि 27 जनवरी तक शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ाई तो फिर से तालाबंदी की जाएगी और इस बार ताला नहीं खोलेंगे।  

विज्ञापन


ग्रामीण फतेह सिंह ने बताया कि रायमला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में लंबे समय से चल रहे रिक्त पदों के कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। जो शिक्षक ड्यूटी पर हैं वह भी लापरवाही बरत रहे हैं। स्कूल में 340 बच्चों पर 17 टीचर के पद स्वीकृत है, जिनमें से सिर्फ 5 ही स्कूल आते हैं। इससे गुस्साए ग्रामीण मंगलवार को स्कूल पहुंचे तो उन्हें वहां सिर्फ तीन शिक्षक ही मिले। नाराज ग्रामीणों ने छात्रों को स्कूल से बाहर निकालकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन


रायमला गांव के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 27 जनवरी तक स्कूल में शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो संपूर्ण तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान भूर सिंह, चतर सिंह, बाबू सिंह, लीलू सिंह, मोहनलाल, आसू सिंह, जलाल खान, इंद्र सिंह और भूराराम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed