फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vijay Bainsla accuses Devnarayan Board Chairman Joginder Singh Awana of corruption

Rajasthan: विजय बैंसला ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, 12 को कर्नल बैंसला की जन्म जयंती

Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला ने आरोप लगाया कि देवनारायण बोर्ड में स्कॉलरशिप के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है। इसकी जानकारी जोगिंदर सिंह अवाना को भी है। लेकिन, वे कुछ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vijay Bainsla accuses Devnarayan Board Chairman Joginder Singh Awana of corruption
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला ने राजस्थान के करौली जिले में करौली में प्रेसवार्ता कर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना पर गंभीर आरोप लगाए। विजय बैंसला ने कहा कि जोगिंदर सिंह को पूरे राजस्थान के रास्तों का ही पता नहीं है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिल पा रही है। समाज की बच्चियों को देवनारायण योजना के तहत मिलने वाली स्कूटी भी नहीं मिली और अब स्कूटी वितरण पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


बैंसला ने आरोप लगाया कि देवनारायण बोर्ड में स्कॉलरशिप के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है। इसकी जानकारी जोगिंदर सिंह अवाना को भी है। लेकिन, वे कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में स्थानीय नेताओं को वरीयता देने के मुद्दा रखा जाएगा। 
विज्ञापन


गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला ने बताया कि  12 सितंबर को गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जन्म जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें देश भर से गुर्जर और सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जन्म जयंती के दिन रात 8:15 बजे अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां, कर्ज मुक्त समाज और कर्नल साहब की याद में घरों के बाहर पांच-पांच दीपक भी जलाए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बैंसला ने बताया कि 8 सितंबर को अमरपुर महुआ के पास स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। 9 को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक होगी और 12 सितंबर को गुडला गांव में जन्म जयंती कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धर्मसभा भी आयोजित की जाएगी। 9 सितंबर को हिण्डौन सिटी में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक होगी। जिसमें समाज हित में अहम निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कामों, महत्वपूर्ण मुद्दे और राजनीति भागीदारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed