फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Victims of Sanjivani Credit Cooperative scam met with CM Ashok Gehlot

Rajasthan: संजीवनी क्रेडिट घोटाला के पीड़ितों ने सीएम से की मुलाकात, गहलोत बोले-आरोपियों को मिलेगी कठोर सजा

Tue, 31 May 2022 02:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 31 May 2022 02:54 PM IST
सार

संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने करीब एक हजार करोड़ का घोटाला किया था। घोटाले के शिकार पीड़ितों ने सीएम गहलोत से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Victims of Sanjivani Credit Cooperative scam met with CM Ashok Gehlot
सीएम गहलोत को पीड़ितों ने सुनाई पीड़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

संजीवनी  क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाला के पीड़ितों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित पक्ष की बातों को ध्यान में रखकर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि इन सब पीड़ितों के साथ जो हुआ, वो व्यथित करने वाला है। राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी कि मेहनतकश लोगों की जमापूंजी वापस दिलवाई जाए और इस लूट में शामिल हर व्यक्ति को कठोरतम सजा दिलवाई जाए।

विज्ञापन


संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के संगठन ‘संजीवनी पीड़ित संघ’ के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निवास कर रहे संजीवनी को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले लोग थे। अपनी आपबीती बताते हुए कई महिलाएं और बुजुर्ग भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि राजस्थान के लाखों लोगों की मेहनत की कमाई का इस सोसायटी ने गबन कर लिया। संजीवनी पीड़ित संघ के लोगों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोसायटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह के साथ संजीवनी सोसायटी में उन्हें पैसा निवेश करने के लिए भरोसे में लिया। जिससे बाद सीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने राजस्थान में 211 और गुजरात में 26 शाखाओं सहित भारत के कई अन्य राज्यों में भी अपनी शाखाएं खोली। जिससे करीब 1 लाख 46 हजार 993 निवेशकों से 953 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश राशि हासिल कर ठगी की थी। इस मामले में अब तक मुख्य रूप से सीईओ नरेश सोनी, कार्यकारी अधिकारी किशन सिंह चोली, भूतपूर्व अध्यक्ष देवी सिंह शैतान सिंह और मुख्य सूत्रधार विक्रम सिंह इंद्रोई को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed