फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Viciously murdered husband to get insurance claim in Nagaur

Crime News: नागौर में इश्योरेंस क्लेम पाने के लिए शातिराना ढंग से पति की हत्या, कुछ यूं हुआ खुलासा

Thu, 06 Oct 2022 09:07 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 09:07 AM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। हत्या इतने शातिराने ढंग से किया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल, मेडता सिटी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Viciously murdered husband to get insurance claim in Nagaur
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिश्तों का कत्ल करना आम बात होती जा रही है। पैसे के लालच में इंसान अपनों को ही भूलता जा रहा है। एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने इश्योरेंस क्लेम पाने और ट्रैक्टर गाड़ी का लोन माफ कराने के लिए पति की हत्या कर डाली।

विज्ञापन


हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उसने इस वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तक पत्नी ने घर वालों को गुमराह कर दाह संस्कार भी करवा दिया। बात जब खुली तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने बताया, मामले का खुलासा करते हुए मेडता सिटी पुलिस ने पत्नी को पकड़ा है।
विज्ञापन


एसीपी राममूर्ति जोशी ने बताया, गिरफ्तार आरोपी शारदा देवी पत्नी नेमा राम जाट (50) निवासी गांव कुरडाया को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मेड़ता सिटी क्षेत्र के गांव कुरडाया निवासी परिवादी भाकर राम जाट (60) ने मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना देकर गांव बुलाया और एक रिपोर्ट दी। उसने बताया कि परिवार में ही भंवरू राम के गोद गए हुए उसके छोटे भाई नेमा राम जाट की आज मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले का खुलासा...
अंतिम संस्कार से पहले कराए गए स्नान के दौरान शरीर पर चोटों के निशान देखे गए, जिसके बारे में भाई की पत्नी शारदा ने गिरने से चोट लगना बताया। उस समय परिवार के लोग और रिश्तेदारों ने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया।


परिवादी बड़े भाई द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने पर मुकदमा दर्जकर जांच थानाधिकारी रोशन लाल द्वारा शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक नेमाराम की पत्नी शारदा देवी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए गला दबाकर पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शारदा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed