{"_id":"644229f7bf22041a9b0629da","slug":"vice-president-of-nomadic-board-chataram-gave-a-controversial-statement-on-shriram-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: भगवान श्रीराम पर चतराराम के विवादित बयान से हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: भगवान श्रीराम पर चतराराम के विवादित बयान से हंगामा, भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा, जानें मामला
Fri, 21 Apr 2023 11:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:45 AM IST
सार
सार्वजनिक सभा में भगवान श्रीराम पर विवादित बयान देने वाले घुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु ने कहा कि मैंने सोच समझकर बयान दिया है और मैंने उसे पढ़ा है। तभी तो मैंने उसका उल्लेख किया है।
विज्ञापन
घुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों चित्तौड़गढ़ के कपासन में एक सार्वजनिक सभा में भगवान श्रीराम पर विवादित बयान देने वाले घुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु का वीडियो वायरल हो रहा है। भगवान श्रीराम पर अपशब्द बोलने वाले चतराराम देशबंधु से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने जो अपना बयान दिया है मैं उस पर कायम हूं। उन्होंने इसका आधार बताते हुए कहा कि दक्षिण भारत में एक पुस्तक पहले से है, जिसमें इसका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
देशबंधु ने कहा पर पीके फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह रॉन्ग नंबर डायल हो रहे हैं। वैसे ही यहां भी रॉन्ग नंबर डायल हो रहे हैं। उन्होंने पीके फिल्म का हवाला देते हुए कहा कि भगवान कुछ नहीं होते तो केवल इंसान में ही भगवान होता है। रांग नंबर डायल हो गया है। न तो कोई भगवान होते हैं और न ही भगवान कुछ है। इंसान के अंदर सब कुछ बसा हुआ है। अगर इंसान अपने आप में विश्ववास करें तो सब कुछ अच्छा होता है।
विज्ञापन
अपने बयान पर आज भी कायम
उन्होंने कहा कि अपने दिए बयान को लेकर के भी कहा कि मैं भी कायम हूं। मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। मैंने सोच समझकर बयान दिया है और मैंने उसे पढ़ा है। तभी तो मैंने उसका उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लेखक पेरियार रामास्वामी द्वारा कही गई यह बात दूसरी रामायण में भी इसका उल्लेख है, तो मैं गलत कहां हूं। वहीं, आपको बता दें कि देशबंधु का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बीजेपी ने सरकार को घेरा
राजस्थान बीजेपी ने ट्वीट कर कहा- "ये हैं गहलोत सरकार के मंत्री चतराराम देशबंधु, जो भगवान श्रीराम को लेकर कितनी घटिया बात कह रहे हैं, कांग्रेस पार्टी जहां भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती है, वहीं, उसके नेता श्रीराम को लेकर कैसी घटिया बातें करते हैं।"