फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   VHP Spokesperson Vinod Bansal says There were deadly attacks on Hindus in Bihar the CM busy in Roza Iftar

Rajasthan: VHP राष्ट्रीय प्रवक्ता बंसल बोले- बिहार में हिंदुओं पर हो रहे थे हमले, CM इफ्तार में व्यस्त थे

Wed, 12 Apr 2023 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

धौलपुर आए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बुधवार को धौलपुर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सरकारों पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बिहार, बंगाल और झारखंड सरकार को हिंदुओं का विरोधी बताते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का हितेषी बताया है।

विज्ञापन
VHP Spokesperson Vinod Bansal says There were deadly attacks on Hindus in Bihar the CM busy in Roza Iftar
विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेस वार्ता करते हुए वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा - पिछले कुछ साल से हिंदू समाज धार्मिक आयोजन और यात्राओं पर हमले का शिकार हो रहा है। हिंदू समाज शांति पूर्वक उत्सव मनाने के लिए जाना जाता है। हिंदू समाज के उत्सवों को शासन और प्रशासन रोकने का काम करता है। इलाकों को बांट कर हिंदू समाज के आयोजनों पर रोक लगा दी जाती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा देश का बंटवारा 1947 से पहले हो चुका है। अब भारत देश भारत का इलाका है। यह कोई हिंदू और मुसलमान का इलाका नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की यात्रा निकलती है, तो षडयंत्र पूर्वक हमले कर दिए जाते हैं। पत्थर, लाठी और बम से हिंदू समाज की धार्मिक यात्राओं पर हमले किए जाते हैं। दंगा फसाद को शासन और प्रशासन मूक बनकर देखता रहता है। 
विज्ञापन


VHP राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हमला बोलते हुए कहा- बिहार, झारखंड और बंगाल में रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर हमले किए गए हैं। दंगा और फसाद को शासन और प्रशासन आंख बंद कर देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में हो रहे थे दंगे मुख्यमंत्री रोजा इफ्तार पार्टी में हो रहे थे शामिल
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा बिहार में मुख्यमंत्री रोजा इफ्तार पार्टी में गोल टोपी पहन कर गए थे। दूसरी तरफ हिंदू समाज को टारगेट कर हमले किए जा रहे थे। बिहार की सरकार द्वारा हिंदू समाज को फर्जी तरीके से फंसा कर मुकदमों में फंसाया जाता है। उन्होंने कहा- बिहार में सरकार द्वारा जिहादियों के लिए डेवलप किया जा रहा है। 


उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा जमशेदपुर में भगवा झंडे में मांस लपेटकर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। वहां के स्थानीय हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया गया था। हिंदू समाज के लोगों को रातों-रात उठाकर मुकदमों में फंसाया गया था। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हिंदू समाज को टारगेट किया जा रहा है। देश का तथाकथित अल्पसंख्यक समाज हिंदू समाज के हितों पर कुठाराघात करने के साथ धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा हिंदू समाज अब इन दंगों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed