{"_id":"646b91898190808a6200a8c3","slug":"vegetable-market-traders-caught-a-young-man-running-a-fake-note-of-500-rupees-in-bharatpur-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में 500 रुपये का नकली नोट चलाते युवक को सब्जी मंडी व्यापारियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में 500 रुपये का नकली नोट चलाते युवक को सब्जी मंडी व्यापारियों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
Mon, 22 May 2023 09:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 22 May 2023 09:30 PM IST
सार
भरतपुर में एक युवक को 500 रुपये का नकली नोट चलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उसके पास से दो और नकली नोट मिले।
विज्ञापन
500 रुपए का नकली नोट और पकड़ा गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले के वैर उपखंड मुख्यालय पर स्थित सब्जी मंडी में 500 के नकली नोट को चलाते युवक को आडतिया ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार सुबह कस्बा वैर की मंडी में एक युवक ने सब्जी लेने के बाद 500 रुपए का नोट दिया। मुनीम ने नकली नोट की पहचान कर उस युवक को पकड़ लिया गया। इस दौरान तलाशी में युवक के पास 2 और 500-500 के नकली नोट मिले।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इसी दुकान पर कोई 500 रुपये का नकली दे गया था। जिसके बाद से दुकानदार और मुनीम 500 रुपये के नोट की काफी जांच पड़ताल के बाद नोट ले रहे थे। आज सोमवार को फिर से उसी दुकान पर युवक ने 500 का नकली नोट सब्जी खरीदने के बाद भुगतान के लिए दिया, तो वह पकड़ा गया। जिसके बाद व्यापारियों ने युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन