{"_id":"a3cdb1b2-19eb-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"vasundhara-raje-will-not-make-a-new-party-rajendra-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा राजे नहीं बनाएंगी नई पार्टी: राजेंद्र राठौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा राजे नहीं बनाएंगी नई पार्टी: राजेंद्र राठौड़
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 19 Oct 2012 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने की अटकलें खारिज हो चुकी हैं। राजे के प्रबल समर्थक और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने राजे के भाजपा छोड़ नई पार्टी बनाने की खबरों का पूर्ण खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्णतया निराधार और तथ्यहिन है कि वसुंधरा राजे नई पार्टी बना रही हैं। साथ ही कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भी कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक अंग्रेजी दैनिक ने सूत्रों के हवाले से वसुंधरा के भाजपा छोड़ने और नई पार्टी बनाने की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर से भाजपा में हड़कंप मच गया था। तब भाजपा के नेता ने इस खबर का खंडन किया। राठौड़ ने कहा कि पूरी पार्टी वसुंधरा राजे के साथ है और राजे भाजपा के साथ हैं। भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर विवाद के संबंध में पूछने पर उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ही हमारी नेता हैं और यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी कह चुके हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र राठौड़ की सफाई के बीच जयपुर में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता सुनील भार्गव ने वसुंधरा राजे के नई पार्टी बनाने की खबर का खंडन किया। उन्होंने इसे शरारत पूर्ण खबर कहा। पूर्व पंचायती राज मंत्री कालूलाल गुर्जर और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भी राजे के नई पार्टी बनाने की बात को सीरे से खारिज किया।
विज्ञापन