{"_id":"5af07e524f1c1b042e8b7726","slug":"vasundhara-raje-to-be-cm-face-in-rajasthan-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान चुनाव, नहीं होगा नया सीएम चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान चुनाव, नहीं होगा नया सीएम चेहरा
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Mon, 07 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा द्वारा नया चेहरा लाने की चर्चाओं के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही होंगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अगला चुनाव भी पिछले चुनाव की तरह वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। भाजपा में नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई मतभेद नहीं है। दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए खन्ना ने कहा कि नेतृत्व के बदलाव को लेकर पार्टी आलाकमान में कोई चर्चा नहीं है। वहीं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी कहा कि अगले चुनाव में वसुंधरा राजे ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगी।