फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje to be CM face in Rajasthan, BJP president Amit Shah will formulate campaign strategy

वसुंधरा होंगी राजस्थान में सीएम चेहरा, शाह संभालेंगे सत्ता में लौटने की कमान

Tue, 10 Jul 2018 07:48 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje to be CM face in Rajasthan, BJP president Amit Shah will formulate campaign strategy
अमित शाह, वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी। जबकि राज्य में सत्ता में दोबारा लौटने के लिए चुनाव अभियान की रणनीति तैयार करने में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अहम भूमिका होगी। भाजपा की केंद्रीय इकाई राजस्थान में चुनाव अभियान के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। वसुंधरा राजे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच में हुई बैठक में करीब-करीब यह तय हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि वसुंधरा राजस्थान में सुराज गौरव यात्रा निकालेंगी। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में चुनाव प्रचार संचालन जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सह संगठन मंत्री वी सतीश और राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी तथा राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदल लाल सैनी को देने का प्रस्ताव रखा। वसुंधरा राजे और मदनलाल सैनी दोनों ने ही इस पर अपनी सहमति दे दी है। इस तरह से पार्टी ने राजस्थान में पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की प्रतिबद्धता दिखाई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पार्टी के नये अध्यक्ष मदन लाल सैनी, अपनी सरकार में मंत्री अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के साथ नई दिल्ली में अकबर रोड स्थिति भाजपा अध्यक्ष के आवास पर पहुंची। वहां पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव समेत अन्य थे और भाजपा अध्यक्ष के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा में तय हुआ कि भावी मुख्यमंत्री का चेहरा वसुंधरा ही रहेंगी। वह जल्द ही पूरे प्रदेश में सुराज गौरव यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह में इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसके समापन के अवसर पर ले जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। 

इस यात्रा को सफल बनाने की कमान अरुण चतुर्वेदी के पास रहेगी। इसकी तारीखों का जल्द घोषणा होने के आसार हैं। भाजपा वसुंधरा की इस सुराज यात्रा को पूरा सम्मान देने की तैयारी कर रही है। समझा जा रहा है कि उदयपुर के किसी क्षेत्र से शुरू होने वाली यात्रा में करीब अधा दर्जन केन्द्रीय मंत्रियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा जा सकता है। अरुण चतुर्वेदी के साथ-साथ प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को भी अहम जिम्मेदारी दी जा रही है।


अमित शाह करेंगे नेतृत्व

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के दिशा-निर्देशों के तहत पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगे । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदल लाल सैनी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश भी प्रचार अभियान की इस जिम्मेदारी में शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये सभी राष्ट्रीय नेता अगस्त महीने के अंत तक राजस्थान में डेरा जमाएंगे और विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के पूरा होने तक वहां डटे रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी राजस्थान में कैंप करने की योजना है। कुल मिलाकर भाजपा का प्रयास सम्मान के साथ सत्ता में लौटने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed