फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhara raje cabinet minister warning over mob lynching

भीड़ हिंसा: राजस्थान के श्रम मंत्री की चेतावनी- गाय को तकलीफ दोगे तो हर हिंदुस्तानी का खून खौलेगा 

Sun, 29 Jul 2018 03:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर 
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर  Updated Sun, 29 Jul 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
vasundhara raje cabinet minister warning over mob lynching

अलवर मॉब लिंचिंग मामले में राजस्थान के श्रम मंत्री जसवंत यादव ने कहा है कि गाय को कष्ट देने वाले के खिलाफ हर हिंदुस्तानी का खून खौलेगा। धर्म चाहे कोई भी हो, गाय के मामले में सभी हिंदुस्तानी एक हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गोतस्करी का धंधा नहीं रुकेगा, तो मॉब लिंचिंग जैसी प्रतिक्रिया भी नहीं रुकेगी। हालांकि रकबर की मौत पर उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


श्रम मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि हिंदू संगठनों को उग्रवादी बताने वाली ममता बनर्जी अपना दिमागी संतुलन खो बैठी हैं। आए दिन गोतस्कर गाड़ियां भर-भरकर गोवंश ले जाते हैं, बर्दाश्त की भी हद होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोतस्करों के खिलाफ मॉब लिंचिंग की घटना एक प्रतिक्रिया मात्र है। उन्होंने कहा है कि सरकार और कानून गोतस्करी रोकने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता। गाय में हिंदुओं की आस्था है। कोई भी समाज यदि गाय को तकलीफ देगा, तो गुस्सा फूटेगा ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed