फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vasundhara raje appointed rajasthan bjp president

भाजपा ने वसुंधरा को सौंपी राजस्थान की कमान

Sat, 02 Feb 2013 08:00 PM IST
जयपुर/नई दिल्ली/ब्यूरो
जयपुर/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje appointed rajasthan bjp president

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीनने की कोशिश में जुटी भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ही एक बार फिर अपना चेहरा बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए भाजपा ने राजस्थान प्रदेश संगठन की कमान एक बार फिर वसुंधरा को सौंप दी है। पार्टी में संतुलन बनाने के लिए गुलाब चंद कटारिया अब विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ राजस्थान भाजपा के नेताओं की शनिवार शाम हुई बैठक के बाद सभी गुट आपसी भेदभाव भुलाकर साथ चलने को तैयार हो गए। इस फैसले से यह संकेत साफ है कि भाजपा वसुंधरा के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में दिल्ली, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा राजस्थान को किसी भी सूरत में कांग्रेस से छीनना चाहती है। पिछले चुनाव में प्रदेश भाजपा की आंतरिक गुटबाजी ही उसे ले डूबी थी। इसलिए भाजपा ने इस बार सभी गुटों को आपसी मतभेद सुलझाने को कहा।


शनिवार को राजनाथ से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के साथ भी राजस्थान भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। राजनाथ के साथ वसुंधरा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया और वरिष्ठ नेता घनश्याम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed