फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje appeals to voters, stop this pattern of changing government every five years

वसुंधरा राजे ने की मतदाताओं से अपील, हर पांच साल में सरकार बदलने की परिपाटी रुके

Sat, 04 Aug 2018 05:46 PM IST
भाषा, कांकरोली
भाषा, कांकरोली Updated Sat, 04 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Vasundhara Raje appeals to voters, stop this pattern of changing government every five years
वसुंधरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे राज्य में हर पांच साल में दूसरी पार्टी की सरकार बनाने की परिपाटी को रोकें।
विज्ञापन


राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत के मौके पर शनिवार को कांकरोली में वसुंधरा राजे पहली जनसभा को संबोधित कर रहीं थी। वसुंधरा ने कहा कि इतिहास रचने में समय लगता है यह आसानी से नहीं होता और यह तभी होगा जब 'हर पांच साल में सरकार बदलने की यहां जो परंपरा है उसे बदली जाए। इसे बदलने की हमें कोशिश करनी है।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नयी पार्टी की सरकार आने पर पुरानी सरकार की सारी योजनाएं ठप्प हो जाती हैं। 

बता दें कि बीते कुछ दशकों से प्रदेश में हर विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टी की सरकार आती रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में विकास की आंधी लाना चाहती है और उसे देश में सिरमौर बनाना चाहती है। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'सरकार ने बीते पांच साल में जो विकास की नींव रखी है उस पर भव्य इमारत बनाना चाहती हैं।' इस अवसर पर वसुंधरा ने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाईं बल्कि जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी हटाओ की बात करने वालों ने विकास के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने भाषण में केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी संबोधित किया। शाह ने इससे पहले यात्रा रथ (विशेष बस) को औपचारिक रूप से रवाना किया।


वसुंधरा इस यात्रा के दौरान 40 दिन तक प्रदेश की 165 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी और जनसभाएं करेंगी। इससे पहले भी उन्होंने दो बड़ी यात्राओं की शुरुआत यहीं से की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed