फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   varun gandhi is in another trouble after jagat singh's tweet

जगत सिंह के ट्वीट के बाद मुसीबत में वरुण गांधी

Thu, 02 Jul 2015 12:31 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
varun gandhi is in another trouble after jagat singh's tweet

भाजपा सांसद वरुण गांधी के लिए ललित मोदी के खुलासे ने मुसीबत खड़ी कर दी है। अब भाजपा विधायक जगत सिंह ने भी ट्वीट कर दावा कर दिया कि ललित मोदी से वरुण की मुलाकात मैने नहीं उनके ही एक कॉमन फ्रेंड ने कराई थी।

विज्ञापन


इस नए खुलासे के बाद वरुण गांधी की मुसीबत बढ़ती दिख रही है क्योंकि अभी तक भाजपा सांसद यही दावा कर रहे थे कि ललित मोदी से उनकी मुलाकात पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता नटवर सिंह के पुत्र भाजपा विधायक जगत सिंह ने कराई थी।
विज्ञापन


जगत सिंह के दावे के बाद पहले से ही पार्टी में अलग थलग पड़े वरुण को आगे जवाब देना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि ललित मोदी उन्हें यह चुनौती पहले ही दे चुके हैं कि वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं जब वरुण गांधी सोनिया गांधी की बात से इंकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लमो ने वरुण पर मामला सेटल कराने का लगाया है आरोप

varun gandhi is in another trouble after jagat singh's tweet

बता दें कि दो दिन पहले ही आईपीएल के पूर्व दागदार कमिश्नर ललित मोदी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लंदन में एक मुलाकात के दौरान उनसे दावा किया था कि वोअपनी आंटी (सोनिया गांधी) से कहकर सारे मामले को सेटल करा देंगे।

इसके लिए उन्होंने 60 मिलियन डॉलर की मांग की थी। ललित ने दावा किया था कि इस मुलाकात के गवाह एक प्रसिद्ध ज्योतिषी भी हैं। यह आरोप सामने आने के बाद वरुण गांधी ने माना था कि उनकी मुलाकात ललित मोदी से हुई थी और यह भाजपा विधायक जगत सिंह ने कराई थी।

इसके बाद ही वरुण गांधी ने बाकी मामले पर चुप्पी साध ली थी। वहीं जगत सिहं ने ट्वीट कर वरुण की बात को झूठा साबित कर दिया, जिसके साथ ही भाजपा सांसद वरुण गांधी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं, क्योंकि ललित मोदी यह भी कह चुके हैं कि वह इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वरुण गांधी सोनिया गांधी वाली बात से इंकार कर दे।

जिसके बाद वह इस पर नया खुलासा करेंगे, ऐसे में वरुण के लिए मामले में आगे कुछ बोलना भी जोखिम भरा साबित होता जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed