फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vande Bharat train will run from Jaipur to Delhi from next month

Jaipur: रफ्तार भरा होगा जयपुर से दिल्ली का सफर, अगले माह से ट्रैक पर दौड़ लगाएगी वंदे भारत ट्रेन

Fri, 03 Feb 2023 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

रेलवे अगले माह से जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में जुटा है। इस वर्ष सितंबर तक प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Vande Bharat train will run from Jaipur to Delhi from next month
वंदेभारत ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर से दिल्ली तक प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे तैयारी में जुटा हुआ है। अगले महीने से जयपुर से दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन शुरू करने की योजना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड इसके लिए जंक्शन पर बने कोच डिपो में अलग से मेंटेनेंस डिपो बनाएगा। बताया जा रहा है कि इस डिपो में विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

विज्ञापन

 
बता दें कि इस वर्ष सितंबर तक प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होना प्रस्तावित है। इस योजना के तहत पहले फेज में उत्तर पश्चिम रेलवे अगले माह से जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी में है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ट्रेनों की देखरेख के लिए जयपुर जंक्शन पर बने कोच डिपो में मेंटेनेंस डिपो बनाएगा। अनुमान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन


जयपुर को मिलेगी ट्रेन की रैक
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की रैक जयपुर को मिलती है तो मेंटेनेंस की आवश्यकता होगी। अलग से व्हील रैक बनाई जाएगी। यार्ड में वायरिंग व इक्यूपेंट के टेस्टिंग का काम भी होगा। इसके लिए भी लैब बनाई जाएगी। ट्रेन के लिए इसके लिए वॉशिंग लाइन को भी कवर किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed