{"_id":"6210b44629af305d643a6771","slug":"unique-wedding-in-rajasthan-groom-reached-to-pick-up-the-bride-riding-a-camel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 21 ऊंटों पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हा और बाराती, जानें...कहां हुई अनोखी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 21 ऊंटों पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हा और बाराती, जानें...कहां हुई अनोखी शादी
Sat, 19 Feb 2022 02:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:41 PM IST
सार
राजस्थान के बाड़मेर में शुक्रवार को हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा और बाराती 21 ऊंटों पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे। बारात ने दो घंटे में सात किमी. का सफर तय किया। इस शाही शादी में शामिल हुए ऊंट जैसलमेर से मंगाए गए थे।
विज्ञापन
इस तरह ऊंट पर सवार होकर निकली बारात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक आपने दूल्हों को घोड़ी, कार या फिर हेलीकॉप्टर पर सवार होते हुए देखा होगा, लेकिन राजस्थान में एक दूल्हा ऊंट पर सवार होकर शादी करने पहुंचा। 21 ऊंटों पर सवार दूल्हा और बाराती सात किमी का सफर दो घंटे में तय कर दुल्हन के घर पहुंचे। बाड़मेर में यह नजारा देख हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
राजस्थान के बाड़मेर जिले के दानजी की होदी में रहने वाले दलसिंह के बेटे मलेश राजपुरोहित की शादी महाबार निवासी नारायण सिंह की बेटी सीता कंवर से बीते शुक्रवार हुई। मलेश के दादा की बारात बरसों पहले ऊंटों पर ही निकाली गई थी। दादा का सपना था कि उनके पोते की बारात भी ऊंटों पर ही निकाली जाए। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए दूल्हे के पिता ने ऊंटों से बारात निकालने का फैसला किया।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता दलसिंह ने बताया कि बारात निकालने के लिए उन्होंने बाड़मेर से 180 किमी दूर जैसलमेर के सम से खास 21 ऊंट मंगवाए थे। इसके लिए उन्होंने पांच महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को बारात दान जी की होदी से शुरू होकर महाबार गांव पहुंची। दोनों के बीच की करीब सात किमी की दूरी को ऊंटों से दो घंटे में तय किया गया।
विज्ञापन
दलसिंह ने पिता ने कहा कि बारात को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ रहे थे। इस तरह ऊंटों पर जाती बारत को लोगों ने पहली बार देखा था। उन्होंने कहा कि बेटे के दादा का सपना पूरा करने के साथ-साथ बरसों पुरानी राजस्थान की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह बारात निकाली थी। शादी समारोह में कार और हेलीकॉप्टर पर लाखों रुपए खर्च करने से अच्छा है कि पुरानी परंपराओं को बचाने का प्रयास किया जाए।