फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   union minister kaushal kishore says jawahar lal nehru used cigarettes mahatma gandhi ka ladka kata tha nasha

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री का दावा- जवाहर लाल नेहरू सिगरेट पीते थे, गांधी जी का लड़का भी नशा करता था

Thu, 15 Dec 2022 09:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 09:15 AM IST
सार

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने राजस्थान के भरतपुर जिले में कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था।

विज्ञापन
union minister kaushal kishore says jawahar lal nehru used cigarettes mahatma gandhi ka ladka kata tha nasha
राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि नेहरू नशा करते थे। राजस्थान के भरतपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री ने कहा, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के एक बेटे को लेकर भी ऐसा ही दावा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि वायरल वीडियो में राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर कहते हैं, जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा। इस तरह नशे की दुनिया पूरी तरह से हमारे देश पर कब्जा कर लिया है। हमारी अपील है कि नशे से होने वाले हर तरह के नुकसान को लेकर लोगों में जितना ज्यादा डर पैदा होगा, जिस तरह जहर की दुकानें नहीं हैं, उसी तरह नशें की दुकानें भी बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'अक्सर नशा के खिलाफ आवाज उठाते रहे'

दरअसल, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर अक्सर नशा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडल पर नजर दौड़ाने से पता चलता है कि वह हमेशा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते रहते हैं। बीते दिनों मंत्री कौशल किशोर ने ट्वीट कर लोगों से नशा छोड़ने की अपील की थी। कौशल किशोर ने ट्वीट कर कहा था, मैं खुद सांसद हुआ मेरी पत्नी विधायक होने के बाद भी मैं अपने बेटे की जिंदगी नशे से नही बचा पाया, लेकिन मैं चाहता हूं कि अब कोई भी मां और पिता अपने बच्चे को नशे के कारण ना खो दे। नशे की वजह से कोई महिला विधवा न हो, कोई बच्चा नशे की वजह से बिन बाप का न हो।



उन्होंने एक और ट्वीट में कहा था, नशे की वजह से कोई बहन अपने भाई को न खो दे और नशे की वजह से किसी के भी पारिवारिक सदस्य की मौत न हो इसलिए मैं नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के माध्यम से पूरे देश को जागरूक कर नशामुक्त भारत बनाना चाहता हूं, जो लोग इस आंदोलन में मेरे साथ है वह कमेंट कर अपना मोबाइल नंबर लिखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed