{"_id":"63e8fc297d79953f110317ad","slug":"union-minister-kailash-chaudhary-visited-delhi-mumbai-expressway-says-now-reach-delhi-from-jaipur-in-3-hours-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: केंद्रीय मंत्री चौधरी ने एक्सप्रेस-वे विजिट किया, बोले- अब तीन घंटे में जयपुर से दिल्ली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: केंद्रीय मंत्री चौधरी ने एक्सप्रेस-वे विजिट किया, बोले- अब तीन घंटे में जयपुर से दिल्ली पहुंचे
Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
दौसा जिले के धनावड़ में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई हाईवे का लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली मुंबई हाईवे की गुणवत्ता और उत्कृष्टता की सराहना की है। उन्होंने इस एक्सप्रेस वे पर विजिट किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिल्ली मुंबई हाईवे की गुणवत्ता की सराहना की है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और वित्तीय राजधानी मुंबई को जोड़ने वाले 1350 किलोमीटर लंबे 8 लेन के एक्सप्रेस हाईवे का रविवार को दौसा जिले के धनवाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से दौसा पहुंचने से पहले मैंने इस हाईवे का अवलोकन किया। हाईवे की गुणवत्ता और उत्कृष्टता की सराहना करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि इस हाईवे के माध्यम से आमजन को परिवहन के लिए बहुत ज्यादा सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
जयपुर का सफर मात्र 3 घंटे में तय किया जाएगा
कैलाश चौधरी बोले- इस हाईवे के माध्यम से दिल्ली से मुंबई का सफर मात्र 12 घंटे में और दिल्ली से जयपुर का सफर मात्र 3 घंटे में तय किया जाएगा। इन्ही लक्ष्यों के साथ यह हाईवे भारत के लिए प्रगति का हाईवे साबित होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाईवे के लोकार्पण समारोह में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यहां पहुंच कर हाईवे का अवलोकन कर लोकार्पण समारोह का हिस्सा बनने को लेकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ कि भारत में मोदी सरकार के श्रेष्ठ नेतृत्व में सड़कों का ही नहीं, राष्ट्र का निर्माण भी हो रहा है।
यह देश का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राजस्थान के लिए बहुत फायदेमंद होगा
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि यह देश का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे राजस्थान के लिए बहुत फायदेमंद होगा। राजस्थान के 7 जिलों में 374 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पेट्रोल और बिजली की बचत तो करेगा ही इसके साथ ही प्रदूषण को कम करने में भी सहायक होगा। साथ ही यह वाटर हार्वेस्टिंग बैंकों की मदद से बारिश का पानी बचाएगा और इकोनॉमिक हब को जोड़कर देश के आर्थिक मजबूती देगा।