फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says India the only country which reduced tax and increased investment

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- भारत एकमात्र देश, जिसने टैक्स घटाया और निवेश बढ़ाया, CM को लेकर ये कहा

Fri, 03 Feb 2023 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Feb 2023 10:54 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के पहले बजट को सर्वस्पर्शी बनाया गया है। यह विकसित भारत की संकल्पना को गढ़ने वाला बजट है। भारत दुनिया में एकमात्र देश है, जिसने टैक्स भी घटाया है और निवेश भी बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says India the only country which reduced tax and increased investment
जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा- हमने जिस तरह से वित्तीय प्रबंधन किया है, यह उसका परिणाम है। पहले जो एक-एक पैसा भ्रष्टाचार में जाता था, उसे बचाकर देश को बनाने में उस पैसे को उपयोग हो, इस दृष्टि से काम किया गया है। शेखवात ने शुक्रवार को जोधपुर शहर, जिला, देहात और दक्षिण की जिला कार्यसमिति की बैठकें लीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय बजट पर चर्चा कर बताया कि किस तरह यह बजट सभी वर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अमृतकाल की शुरुआत का बजट है, जो भारत को विकसित देश बनाने का सपना लेकर बनाया गया है। अब तक के बजटों में हमने विकसित भारत की नींव को भरने का काम किया है। अब इसके ऊपर विकसित भारत का महल बनाएंगे।   
विज्ञापन


2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
शेखावत ने कहा कि विरोधियों को भी स्वीकार करना पड़ रहा है कि साल 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था, जो आज 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था है, जर्मनी और जापान को पछाड़ कर तीसरे नंबर की अर्थव्यव्स्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें केवल कंटीजेंसी की चीजों और राजनीतिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर बजट बनाती थीं, जबकि मोदी सरकार ने सभी बजट भारत को विकसित देश बनाने की पूरी श्रृंखला के तहत बनाए हैं। शेखावत ने कहा कि इस बजट से अर्थव्यवस्था की गति और प्रगति, दोनों को बहुत बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। यह बजट समग्र दृष्टिकोण से देश को आगे बढ़ाने, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने और आजादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित भारत का बजट बनाने की आधारशिला रखने वाला बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हमारी 'मां', हमारी पहचान भी पार्टी से है
बैठक में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और संगठन के आगामी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। विशेष रूप से नव मतदाता अभियान में नए युवाओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प जताया गया। शेखावत ने कहा कि पार्टी हमारी मां है। हमारी पहचान भी पार्टी से है। इसे हमारे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सींचा है, तब जाकर संगठन इतना बढ़ा है। संकल्प के साथ हमें संगठन को मजबूत करना होगा।

अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रही कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रही है। अशोक गहलोत अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। वो कुछ भी बाकी नहीं छोड़ेंगे। अगर हम खुशफहमी रखने लग गए, तो बहुत बड़ा धोखा हो जाएगा। मेरा आप सब से आग्रह है कि इस खुशफहमी से बाहर निकलें। हम सब मिलकर के मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए अपना योगदान करें। हम छोटे लक्ष्य के साथ काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम देश को विकसित भारत बनाने के लिए अपना समर्पण कर रहे हैं। उस समर्पण के लिए सब लोग जुटे हैं।



9 साल में दो गुनी हुई प्रति व्यक्ति आय
गजेंद्र सिंह ने कहा- चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। यह विश्व में सबसे ज्यादा है। 9 साल में प्रति व्यक्ति आय दो गुनी हो गई। यह तथ्य सबके ध्यान में रहना चाहिए और जनता के बीच में जाना चाहिए। मोदी सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय बना दिए। 11 करोड़ घरों तक पानी पहुंचा दिया। चार करोड़ घरों तक बिजली पहुंचा दी। नौ करोड़ लोगों तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन पहुंचा दिए। तीन करोड़ घर बनाए। 

100% राशन कौन दे रहा, लोगों को बताएं
शेखावत ने कहा कि गरीब का कल्याण प्रधानमंत्री मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। पहले सरकार किसानों से 20-21 रुपए किलो में अनाज खरीदती थी। उसके भंडारण पर भी खर्च होता है। कुछ अनाज खराब हो जाता है। 5-7 साल तक अनाज पड़ा रहता था। 25-26 रुपए की लागत का अनाज 2 रुपए किलो में राज्य सरकारों को दिया जाता था। गहलोत साहब क्या करते थे, उस पर अपना फोटो लगाकर देते थे। 23 रुपए खर्च करने वाले की कोई चर्चा नहीं करता था। अब 100% राशन कौन दे रहा है, यह बात लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। मोदी सरकार ने पिछले दिनों में जो फ्री राशन दिया और 1 साल तक जो देने वाले हैं, उस पर 2.2 लाख करोड़ रुपए खर्च होना है।

किसानों पर नहीं पड़ने दिया कोई बोझ
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद खाद का संकट दुनिया में आ गया था, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसमें यूरिया को लेकर एक रुपए का बोझ अपने किसानों पर नहीं पड़ने दिया है। मोदी जी ने तय किया कि जितनी सब्सिडी हर साल हम यूरिया पर देते थे, उसकी डेढ़ गुना सब्सिडी केवल रबी की फसल के दौरान दी है।


बैठक में ये नेता रहे मौजूद
जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छावाह, जगत नारायण जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, जिला महामंत्री देवेन्द्र जोशी, महेन्द्र मेघवाल, करणी सिंह खींची सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर नव मतदाता अभियान की समीक्षा की। बैठक में जिला अध्यक्ष जगराम विश्नोई, पूर्व मंत्री अर्जुन लाल गर्ग, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम डागा सहित देहात के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed