{"_id":"623f46f373e119755573c923","slug":"union-minister-and-president-of-republican-party-of-india-ramdas-athawale-reached-ajmer-dargah-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सपरिवार की अजमेर दरगाह पर जियारत, कहा-यहां कौमी एकता का दर्शन दिखाई देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सपरिवार की अजमेर दरगाह पर जियारत, कहा-यहां कौमी एकता का दर्शन दिखाई देता है
Sat, 26 Mar 2022 10:36 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:36 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जियारत कराई और दस्तार बन्दी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अठावले ने देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह पर रामदास अठावले
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर के सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले सपरिवार पहुंचे। मंत्री अठावले ने गरीब नवाज के दर पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन
अठावले ने भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दरगाह शरीफ के खादिम सैयद मुकदस मोईनी ने जियारत कराई और दस्तार बन्दी की। दरगाह शरीफ का तबर्रुक भी दिया। उनके साथ आई महिलाओं को ओढ़नी ओढ़ाई। जियारत के बाद रामदास अठावले ने देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजमेर दरगाह भारत का अभिमान है। यहां कौमी एकता और भाईचारे का दर्शन दिखाई देता है।
विज्ञापन