फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Unidentified miscreants carried out a deadly attack on the priest of Hanuman temple.

Dholpur: हनुमान मंदिर के पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Nov 2023 08:24 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 Nov 2023 08:24 AM IST
सार

Dholpur: कोतवाली थाना इलाके में रेलवे लाइन के नजदीक स्थित हनुमान जी मंदिर में बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने पुजारी पर जानलेवा हमला कर दिया। सुबह पुजारी को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ देख श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। श्रद्धालुओं द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देकर पुजारी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Unidentified miscreants carried out a deadly attack on the priest of Hanuman temple.
घायल अवस्था में पुजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना इलाके में रेलवे लाइन के पास हनुमान जी मंदिर पर बीती रात 65 वर्षीय पुजारी मोहनदास पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। श्रद्धालुओं से मिली जानकारी में विगत 10 साल से पुजारी मंदिर पर रहकर पूजा कर रहा था। मंगलवार सुबह श्रद्धालु हनुमान जी मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए थे। मंदिर के प्रांगण में पुजारी खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने की जांच शुरू
घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुलिस को सूचित कर घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा मेल सर्जिकल वार्ड में उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद जिला अस्पताल कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंच गई है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। घायल पुजारी का मेडिकल कराया जा रहा है। होश आने पर पर्चा वयान लिए जाएंगे। अज्ञात बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed