{"_id":"5b25a8ae4f1c1b64068b6ab9","slug":"unhappy-priest-cut-off-his-limbs-with-allegations-on-saints","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु-संतों पर आरोपों से दुखी पुजारी ने अपना अंग काटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु-संतों पर आरोपों से दुखी पुजारी ने अपना अंग काटा, अस्पताल में भर्ती
एजेंसी, जयपुर
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बाबा
विभिन्न साधु-संतों के खिलाफ आरोपों और तानों से दुखी होकर 40 वर्षीय एक पुजारी ने अपना गुप्तांग काट दिया। मांढण पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम किशन ने शनिवार को बताया कि सेवावाली सेवागिरि धाम के महंत अनिल पुरोहित भक्तों द्वारा साधु संतों पर लगाए गए आरोपों और तानों से काफी दुखी थे।
इसी के चलते शुक्रवार रात को अपने कमरे में उन्होंने अपना गुप्तांग काट लिया। इस घटना के बाद भक्त उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें इलाज के लिए जयपुर भेज दिया गया। जयपुर में उनका इलाज चल रहा है और उनका बयान दर्ज किया गया है।