{"_id":"d617bc86-37c2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"underground-metro-from-ajmeri-gate-to-sanganer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेरी गेट से सांगानेर तक बनेगी भूमिगत मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेरी गेट से सांगानेर तक बनेगी भूमिगत मेट्रो
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मेट्रो ट्रेन अपने दूसरे फेज (सीतापुरा-अम्बावाड़ी तक) में अजमेरी गेट से सांगानेर सर्किल तक जमीन के अंदर चलेगी। राज्य सरकार इस रूट को एयरपोर्ट से जोड़ना चाहती है। इसलिए भूमिगत ट्रेक के लिए जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने काम शुरू कर दिया है और जल्दी ही सर्वे भी करने वाला है।
विज्ञापन
पहले इस रूट पर एलिवेटेड ट्रेक बिछाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन ऐसे में इस रूट को एयरपोर्ट से नहीं जोड़ा जा सकता था, इसलिए भूमिगत ट्रेक बनाए जाएंगे। इस रूट के लिए पहले ही 19 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके हैं, जो बर्बाद होने के कगार पर हैं। दुर्गापुरा में पहले ही मेट्रो के पिलर खड़े कर दिये गये थे। इन पर करीब 19 करोड़ रूपए का खर्च आया था। यदि अब टोंक रोड पर भूमिगत मेट्रो ट्रेक बिछाया जाता है तो ये पिलर किसी काम नहीं आएंगे।
विज्ञापन
सीतापुरा से अम्बावाड़ी तक के करीब 23 किमी. लम्बे ट्रेक पर 20 स्टेशन बनाये जाएंगे। इनमें सीतापुरा, प्रताप नगर, हल्दीघाटी गेट, सांगानेर, लक्ष्मी नगर, दुर्गापुरा, महावीर नगर, गोपालपुरा, देव नगर, टोंक फाटक, गांधी नगर मोड़, सवाई मानसिंह स्टेडियम, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस अस्पताल, अजमेरी गेट, गवर्नमेंट हॉस्टल, सिंधीकैम्प, सुभाष नगर, पानीपेच, अम्बावाड़ी शामिल हैं। पहले इस ट्रेक के अजमेरी गेट से पानीपेच तक बनने वाले पांच ही स्टेशन भूमिगत थे। लेकिन अब अजमेरी गेट से सांगानेर सर्किल तक ट्रेक के भूमिगत किए जाने से करीब 11 मेट्रो स्टेशन और भूमिगत हो जाएंगे।
विज्ञापन