फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Youth blows himself up with detonator in Udaipur

Udaipur: प्रेमिका की सगाई होने से डिप्रेशन में था युवक, डेटोनेटर बांध खुद को उड़ाया

Tue, 07 Nov 2023 12:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Nov 2023 12:13 PM IST
सार

Udaipur: उदयपुर की ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक युवक के खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की सगाई होने से डिप्रेशन में था। जिसके बाद उसने अपने गले पर डेटोनेटर बांधा और फिर उसमें ब्लास्ट कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Youth blows himself up with detonator in Udaipur
प्रेमिका की सगाई होने से डिप्रेशन में था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक युवक ने शरीर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस उपाधीक्षक (ऋषभदेव) हेरंब जोशी ने बताया कि मसारो की ओबरी गांव में 24 वर्षीय नीलेश मीणा ने रविवार देर रात डेटोनेटर बांधकर विस्फोट कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

शव का कराया गया पोस्टमार्टम

अचानक डेटोनेटर के धमाके की आवाज आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना अधिकारी महिपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed