फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Jhardol sub-jail made a detention center, Bangladeshis caught in division will now be kept here

Udaipur News: झाड़ोल उप कारागृह को डिटेंशन सेंटर बनाया, संभाग में पकड़े गए बांग्लादेशी अब यहीं रखे जाएंगे

Tue, 06 May 2025 05:19 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 05:19 PM IST
सार

उदयपुर संभाग में आने वाले जिलों में पकड़े गए अवैध प्रवासियों और विदेशी नागरिकों को रखने के लिए जिले के झाड़ोल उप कारागृह को डिटेंशन सेंटर के रूप में बदला गया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Jhardol sub-jail made a detention center, Bangladeshis caught in division will now be kept here
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के झाड़ोल उप कारागृह को अब डिटेंशन सेंटर के रूप में बदला गया है। यहां अस्थायी रूप से उदयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में पकड़े गए अवैध प्रवासियों और विदेशी नागरिकों को रखा जाएगा। इस फैसले के तहत पहले से झाड़ोल जेल में बंद 47 कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


उदयपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार डिटेंशन सेंटर की व्यवस्था की गई है। यह सेंटर अवैध रूप से देश में रह रहे विदेशी नागरिकों को रखने का माध्यम बनेगा, जहां उनकी पहचान और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'हिल स्टेशन या तीर्थ?' माउंट आबू के नाम में बदलाव पर बवाल, जानिए 23 संगठन क्यों कर रहे विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी मीणा ने बताया कि हाल ही में सलूंबर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। ये लोग स्थानीय खदानों, दुकानों और घरों में काम कर रहे थे। दस्तावेजों की जांच में ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। अब इन्हें झाड़ोल डिटेंशन सेंटर में स्थानांतरित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही गृह मंत्रालय से इनकी वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी और बांग्लादेश भेजने का कार्यक्रम तय होगा, वैसे ही इन सभी को गाइड लाइन के अनुसार पश्चिम बंगाल के जरिए बीएसएफ को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें आधिकारिक रूप से बांग्लादेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed