फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Friendship betrayed, woman conspired with lover to loot ₹5 lakh from her friend

Udaipur News: दोस्ती में विश्वासघात, महिला मित्र ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, दोस्त से लूटे पांच लाख

Mon, 08 Sep 2025 01:11 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

उदयपुर में एक महिला मित्र ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने ही दोस्त के साथ विश्वासघात कर पांच लाख की नकदी लूट ली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Udaipur News: Friendship betrayed, woman conspired with lover to loot ₹5 lakh from her friend
पुलिस हिरासत में आरोपी

विस्तार

शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने पांच लाख रुपए की लूट के मामले में एक युवती पूजा, उसके प्रेमी अजहर खान और सहयोगी अमीनउद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक पूरी रकम बरामद कर वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि प्रार्थी ध्रुव जैन निवासी सर्वऋतु विलास ने 28 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ध्रुव ने बताया कि उसने अपने मित्र से पांच लाख रुपए उधार लिए थे और घटना वाले दिन अपनी महिला मित्र पूजा के साथ कार से भट्टे की ओर जा रहा था। इस दौरान फतह स्कूल के पास पीछे से आए अजहर खान और अमीनउद्दीन ने गाड़ी रुकवाकर मारपीट की और बैग छीन लिया। आश्चर्य की बात यह रही कि पूजा उसी वक्त कार से उतरकर अपने प्रेमी अजहर के साथ खड़ी हो गई और पूरी साजिश में शामिल हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: लगातार बारिश से नेशनल हाईवे 58 पर लैंडस्लाइड, हाईवे जाम और फसलें बर्बाद, येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात पहले से योजनाबद्ध थी। अजहर और पूजा प्रेमी-प्रेमिका हैं। पूजा ने ध्रुव से दोस्ती कर उसका भरोसा जीता और जैसे ही उसे रुपए की जानकारी मिली, उसने अजहर को लोकेशन दे दी। इसके बाद अजहर और अमीनउद्दीन ने पीछा कर नकदी लूट ली।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अजहर से तीन लाख रुपए और पूजा और अमीनउद्दीन से एक-एक लाख रुपए बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed