फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Mustafa, President present medal to martyr's family

Udaipur: मेजर मुस्तफा को मरणोपरांत शौर्य चक्र, राष्ट्रपति दिल्ली में शहीद के परिजनों को पदक प्रदान करेंगी

Mon, 01 Jul 2024 11:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:21 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी दर्रों में सीक्रेट मिशन के दौरान हेलिकॉप्टर क्रेश हो जाने से शहीद हुए उदयपुर के मेजर मुस्तफा को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति 5 जुलाई को दिल्ली में शहीद के परिजनों को यह पदक प्रदान करेंगी।

विज्ञापन
Udaipur: Shaurya Chakra posthumously awarded to Major Mustafa, President present medal to martyr's family
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में एक मिशन को अंजाम देते समय हेलिकॉप्टर क्रेश हो जाने के कारण उदयपुर निवासी मेजर मुस्तफा अली बोहरा को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को दिल्ली में शहीद के परिजनों को यह सम्मान प्रदान करेंगी।

विज्ञापन


शौर्य चक्र प्राप्त करने के लिए शहीद मेजर मुस्तफा की माता फातिमा अली, पिता जकीउद्दीन अली एवं बहन अलीफिया 3 जुलाई को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। अगले दिन 4 जुलाई को सेनाध्यक्ष मेजर मुस्तफा का स्वागत एवं सम्मान इंडिया गेट स्थित वार मेमोरियल पर करेंगे और 5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र प्रदान किया जाएगा। मेजर मुस्तफा उदयपुर जिले के खेरोदा कस्बे के निवासी थे, उनके पिता उदयपुर में व्यवसायी हैं। मेवाड़वासियों ने मेजर मुस्तफा को शौर्य चक्र प्रदान करने की घोषणा पर गर्व महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed