{"_id":"6675766f8519405aa6068ac7","slug":"udaipur-residents-of-hiranmagri-troubled-by-power-cuts-set-electricity-corporation-jeep-on-fire-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बनी बवाल: बिजली कटौती से तिलमिलाए हिरणमगरी के वाशिंदों का भड़का गुस्सा, विद्युत निगम की जीप में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बनी बवाल: बिजली कटौती से तिलमिलाए हिरणमगरी के वाशिंदों का भड़का गुस्सा, विद्युत निगम की जीप में लगाई आग
Fri, 21 Jun 2024 06:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से तिलमिलाए हिरणमगरी के वाशिंदों ने रात दो बजे विद्युत निगम की जीप में आग लगा दी। नाराजगी इस बात की है कि दिन भर के थके हारे लोग जब रात को सोने लगते हैं, तभी बिजली कट जाती है।
विज्ञापन
विद्युत निगम की जीप में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर यानी लेकसिटी के उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी के सेक्टर्स के वाशिंदों ने भीषण गर्मी में आए दिन बिजली की अघोषित कटौती करने से तंग आ गए। ऐसे में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दो बजे अजमेर विद्युत वितरण निगम की जीप को आग लगाकर फूंक दी।
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला हिरणमगरी के डोरे नगर, सेक्टर तीन, चार, पांच और छह में डेढ़ महीने से चल रहा है। दो सप्ताह पहले 45 डिग्री से अधिक तापमान हो जाने पर भी बिजली विभाग ने अघोषित कटौती जारी रखी। इस क्षेत्र के पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी का कहना है कि हिरणमगरी वासियों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी इस बात की है कि दिन भर के थके हारे लोग जब रात को सोने लगते हैं, तभी बिजली बंद हो जाती है।
विज्ञापन
एक बार बिजली गुल हो जाती है तो रात में वापस बहाल नहीं की जाती। क्षेत्र के एक लाख नागरिकों को पूरी रात बगैर बिजली बितानी पड़ रही है। क्षेत्र के वर्तमान पार्षद हेमंत बोहरा का कहना है कि बिजली विभाग दोहरी मार लगा रहा है। दिन में लाइन मेंटेनेन्स के नाम पर घोषित बिजली कटौती और रात में अघोषित बिजली कटिंग की जा रही है। बोहरा ने बताया कि हिरणमगरी सेक्टर के नागरिक जेईएन, एईएन, अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता से बिजली की अघोषित कटौती बंद करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे लोगों ने सब्र किया। रात दो बजे तक बिजली बहाल न होने पर युवाओं की टोली ने फोन, मैसेज़, व्हाट्सएप के जरिए अजमेर विद्युत वितरण निगम के सब डिवीजन कार्यालय आक्रोश जताने गए। वहां कोई जिम्मेदार कर्मचारी दिखाई न देने पर कार्यालय परिसर में खड़ी बिजली निगम की जीप को आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने पर हिरणमगरी पुलिस ने मौके पर भीड़ को तितर-बितर कर आग बुझाने के लिए दमकल बुलाई गई।