{"_id":"662b6b86d7cab0ab680908be","slug":"udaipur-reached-polling-booth-by-rowing-paddle-boat-jaisamand-is-asia-largest-freshwater-lake-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: चप्पू वाली नाव चलाकर पहुंचे मतदान केंद्र, एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जयसमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: चप्पू वाली नाव चलाकर पहुंचे मतदान केंद्र, एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जयसमंद
Fri, 26 Apr 2024 02:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:23 PM IST
सार
वोट डालने का ऐसा जुनून कि चप्पू वाली नाव चलाकर मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। बता दें कि जयसमंद एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित एशिया की सबसे बड़ी झील जयसमंद के आइलैंड्स यानी टापुओं पर रहने वाले आदिवासी मतदान के प्रति इतने उत्साहित दिखाई दिए कि शुक्रवार सुबह चप्पू से चलने वाली नावों में सवार होकर वोट डालने झील किनारे स्थित कस्बों में गए। इससे पूर्व हुए चुनावों में भी इसी तरह जान जोखिम में डाल कर मतदान करते आए हैं।
विज्ञापन
जयसमंद झील की विशालता की जानकारी उन्हीं लोगों को है, जिन्होंने अपनी आंखों से इसे देखा है। इस विशाल झील में आठ टापू यानी आइलैंड्स हैं। भटवाड़ा, भागल मगरी, बाबा मगरा, पुरोहितों का नामला, भैंसों का नामला आदि टापुओं पर आदिवासी अपने बच्चों के साथ रहते हैं। बच्चों को स्कूल जाने या किसी बिमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए चप्पू चलित नाव ही सहारा है। टापुओं पर निवास करने वाले आदिवासियों के लिए जयसमंद झील ही लाइफ लाइन है। इन टापूओं पर खेती करके पेट भरने योग्य अनाज, सब्जी उगाते हैं। मछ्ली पकड़ कर बेचना इनकी आमदनी का स्रोत है।
विज्ञापन