फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Punjab Governor's health deteriorated after reaching Udaipur, discharge from hospital after first aid

Udaipur News : पंजाब के राज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, एमबी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी

Fri, 23 Aug 2024 01:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने उदयपुर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को तबियत बिगड़ने के कारण एमबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Udaipur: Punjab Governor's health deteriorated after reaching Udaipur, discharge from hospital after first aid
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल एवं हरियाणा के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया की गुरुवार को देर रात अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें शहर के एमबी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार और सभी जांचों के बाद सब कुछ सामान्य पाए जाने पर छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने उदयपुर आए हुए थे। गुरुवार को दिनभर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात करीब 11:30 बजे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ, जिस पर उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय ले जाया गया। कटारिया को तत्काल एमबी अस्पताल की हार्ट यूनिट में आईसीयू में भर्ती किया गया और सभी जरूरी जांच की गईं। 
विज्ञापन


जांचों में सब कुछ सामान्य पाए जाने पर बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार बीपी बढ़ने के कारण उन्हें यह परेशानी हुई थी। जानकारी मिलने पर एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आरएल सुमन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed