फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Woman beaten up with the intention of occupying the house, incident went viral on social media

Udaipur News: मकान पर कब्जा करने की नीयत से महिला के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना

Mon, 26 May 2025 01:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 01:29 PM IST
सार

शहर के सुरों का फला इलाके में एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और एक अन्य महिला ने मकान पर कब्जा करने के इरादे से उसकी मां के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Udaipur News: Woman beaten up with the intention of occupying the house, incident went viral on social media
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सुरों का फला इलाके में एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि धर्मी मीणा और उसके जानकार प्रवीण ने मकान पर कब्जा करने के इरादे से उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


महिला ने थाने और एसपी योगेश गोयल को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के पास दो बच्चों के साथ रहती है। धर्मी मीणा और प्रवीण कई दिनों से मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। बीती रात दोनों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रवीण ने महिला की मां को धक्का दिया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। जब महिला बीच-बचाव के लिए आई, तो उसके साथ भी हाथापाई की गई और घर छोड़ने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, अगले 24 घंटों में तापमान में फिर आएगी तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद को पहुंचे और किसी तरह पीड़िता को बचाया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने जब पुलिस में शिकायत की, तो प्रवीण को हिरासत में लिया गया लेकिन थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया। अगले ही दिन प्रवीण ने फिर आकर धमकी दी और गाली-गलौच की।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला को धमकाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed