{"_id":"6622aae03cd12d532704d652","slug":"udaipur-news-union-home-minister-amit-shah-and-chief-minister-bhajan-lal-did-a-road-show-in-udaipur-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: बापूबाजार में निकला शाह का रोड शो, मुख्यमंत्री भजनलाल भी रहे साथ, कार्यकर्ताओं ने किया का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: बापूबाजार में निकला शाह का रोड शो, मुख्यमंत्री भजनलाल भी रहे साथ, कार्यकर्ताओं ने किया का स्वागत
Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
सार
रोड शो बैंक तिराहे से रात 8 बजे शुरू किया गया और सुरजपोल होकर स्थल मंदिर चौराहे पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्याशी मन्नालाल रावत के समर्थन में वोट की अपील की।
विज्ञापन
उदयपुर में अमित शाह का रोड शो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के मतदान से पांच दिन पहले शुक्रवार रात केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के बापूबाजार में रोड शो कर मतदाताओं से प्रत्याशी मन्नालाल रावत के समर्थन में वोट की अपील की।
विज्ञापन
भाजपा संगठन ने रोड शो निकालने का समय शाम 5 बजे घोषित किया था, मगर रोड शो बैंक तिराहे से रात 8 बजे शुरू किया गया। तीन घंटे देरी के बावजूद करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता बापूबाजार में डटे रहे। रोड शो एक खुली गाड़ी में निकला गया।
विज्ञापन
गाड़ी की सजावट कर रथ का रूप दिया गया। रथ पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल और उदयपुर के लोकसभा प्रत्याशी मन्ना लाल रावत मौजूद थे। रोड शो बापू बाजार, सुरजपोल होकर स्थल मंदिर चौराहे पर सम्पन्न हुआ। रोड शो समाप्त होने के बाद अमित शाह विशेष विमान से दिल्ली प्रस्थान कर गए। शाह जोधपुर से उदयपुर आए थे।
विज्ञापन