फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Three year old sleeping child murdered by cruel father

Udaipur News: पहले खोदी कब्र, फिर सो रहे मासूम के शरीर पर बेरहम पिता ने छुरे से किए वार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 May 2024 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 May 2024 10:40 PM IST
सार

तीन वर्षीय बेटे की जालिम पिता ने बेरहमी से हत्या कर दी। सो रहे मासूम के शरीर पर छुरे से किए कई वार। वारदात के पीछे पुलिस को मासूम की बलि चढ़ाने का शक हो रहा है, क्योंकि घर में पहले से कब्र खोदी गई थी।

विज्ञापन
Udaipur News: Three year old sleeping child murdered by cruel father
तीन साल के बेटे की पिता ने की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर जिले के कुआं थाना अंतर्गत बेड़वा गांव में शुक्रवार रात एक सनकी पिता कनजी पारगी ने अपने तीन वर्ष के बेटे आयुष की बेरहमी से जान ले ली। रात में बालक आयुष अपनी मां के बगल में लेटा था। इसी दौरान पिता कनजी घर आया। उसने कोई आहट किए बगैर पत्नी के पास लेटे मासूम आयूष को उठा लिया। बेरहम पिता ने छुरा से मासूम के शरीर पर कई वार कर दिए। इस पत्नी की नींद खुली तो आरोपी घर से बाहर निकल गया। बेबस मां रात भर अपने जिगर के टुकड़े की लाश सीने से लगाए रोती रही। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कुआं थानाधिकारी सुनील चावला घटना स्थल पर पहुंचे। सीमलवाड़ा पुलिस संदीप सिंह ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी कनजी पारगी के घर में एक खुदी हुई कब्र देखी। बालक की हत्या से पहले कब्र खोदकर रखने के पीछे कुछ और ही कहानी दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि बालक की हत्या सुनियोजित योजना हो सकती है। बालक आयुष के शव को घर में खोदी कब्र में दफन करने का अभियुक्त कनजी पारगी का इरादा था। पुलिस को इस घटनाक्रम को देख अंधविश्वास के तहत बालक की बलि के लिए हत्या करने का आभास हो रहा है। प्रकरण में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed