Udaipur News : तेंदुलकर पर चला सुशीला के गेंदबाजी एक्शन का जादू, जहीर खान को टैग करके किया ट्वीट
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे गेंदबाजी के एक वीडियो को लेकर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने जहीर खान को भी टैग किया है। जानिये किसका वीडियो है ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाला यह वीडियो किसी नामी-गिरामी गेंदबाज का नहीं बल्कि जिले के प्रतापगढ़ की सुशीला मीणा का है, जिसका गेंदबाजी एक्शन हूबहू जहीर खान जैसा है। सुशीला मीणा का यह वीडियो जब क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंडूलकर तक पहुंचा तो उन्होंने यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए जहीर खान को टैग किया और उनसे पूछा- सरल, सहज और देखने में बहुत प्यारा। सुशीला की गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक दिखती है जहीर खान। क्या आपने भी इसे देखा है। इस पर जहीर खान ने 20 दिसंबर की शाम ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। उसका एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है। वे अभी से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं।
Smooth, effortless, and lovely to watch! Sushila Meena’s bowling action has shades of you, @ImZaheer.
विज्ञापन
Do you see it too? pic.twitter.com/yzfhntwXux — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 20, 2024
सोशल मीडिया पर छाई सुशीला
सचिन तेंदुलकर द्वारा सुशीला के गेंदबाजी एक्शन पर अपना मत जाहिर करने के बाद वह देशभर में सोशल मीडिया पर छा गई है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी उसकी तारीफ की है।
उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ की बेटी सुशीला की गेंदबाजी की प्रशंसा विश्वप्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद जहीर द्वारा होना संपूर्ण प्रदेश के लिए गौरव का बात है । बेटी सुशीला को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, आप खूब तरक्की करो और आगे बढ़ो।
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और मोहम्म्द जहीर ने राजस्थान की बेटी सुशीला मीणा की गेंदबाजी की सराहना की है। मेरा खेलमंत्री से आग्रह है कि सुशीला की प्रतिभा को निखारने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश प्रदान करें, जिससे क्रिकेट में उनका भविष्य उज्ज्वल हो।
भारत रत्नश्री @sachin_rt जी व श्री @ImZaheer
— Dr. Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) December 20, 2024
ने राजस्थान की बेटी सुशीला मीना की गेंदबाजी की सराहना की है। मेरा खेल मंत्री @Ra_THORe से आग्रह है कि सुशीला की प्रतिभा को निखारने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश प्रदान करें, जिससे क्रिकेट में उनका भविष्य उज्जवल हो। pic.twitter.com/4stTlRxyDS
इधर वीडियो वायरल होने के बाद सुशीला के घर तक कुछ मीडियाकर्मी भी पहुंचे, जिनके साथ चर्चा में सुशीला ने कहा कि वे खेल क्षेत्र में कुछ करके अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.