फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Shop owner and a worker died in a blast in a gun shop

Udaipur News: बारूद में तेज धमाके के साथ उड़ गई बंदूक की दुकान, शॉप मालिक और कर्मी की मौत

Tue, 11 Jun 2024 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

बंदूक की दुकान में बारूद भी था जिस वजह से विस्फोट इतना भयानक हो गया। धमाके से दुकान की खिड़कियां और दरवाजे धराशाई हो गए। धमाके इतना जोरदार था कि एक शव सीढ़ियों पर तो दूसरा शव बाहर आकर गिरा।

विज्ञापन
Udaipur News: Shop owner and a worker died in a blast in a gun shop
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बदूंक की दुकान के बारूद में हुए ब्लास्ट से दो लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि मरने वालों में एक का शव सीढ़ियों पर तो दूसरे का शव सड़क पर जाकर गिरा। सवीना सब्सिडी सेंटर में दोपहर तीन बजे के आसपास हुए धमाके की गूंज 300 मीटर तक सुनाई दी। 

विज्ञापन


सवीना स्थित राजेन्द्र देवपुरा एंड कंपनी की बिल्डिंग में बन्दूकों के निर्माण व खरीद-फरोख्त का काम होता है। यहां मंगलवार दोपहर अचानक एक धमाका हुआ। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो पता चला कि पास ही बंदूक बनाने वाली दुकान में ये भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में बारूद भी था, जिसमें विस्फोट होने से ये हादसा हुआ। धमाके में दुकान की खिड़कियां व दरवाजे धराशाई हो गए। अंदर काम रहे दो लोगों की भी मौत हो गई, जिनकी शव क्षत-विक्षत होकर धमाके के साथ बाहर आ गिरे। 
विज्ञापन


मृतकों में दुकान के मालिक राजेन्द्र देवपुरा तथा एक मजदूर शामिल हैं, जिनके शवों को शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। आईजी अजयपाल लाम्बा, एसपी योगेश गोयल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छगन पुरोहित ने मौके पर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार दुकान के मालिक राजेंद्र देवपुरा के पास दिसंबर 2023 तक का लाइसेंस था। जिन्होंने रिन्युअल के लिए अप्लाई कर रखा था। ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए दुकान के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है। बाकी बातें जांच बाद ही सामने आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed