फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Rain water filled in Boyana railway underbridge, school bus stuck, life of 15 children in danger

Udaipur News: बोयणा रेलवे अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी, स्कूली बस फंसी, 15 बच्चों की जान सांसत में

Mon, 14 Jul 2025 03:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

मावली तहसील के बोयणा गांव में आज स्कूली बच्चों से भरी बस रेलवे अंडरब्रिज में हुए जलभराव में फंस गई। ग्रामीणों की मदद से 15 स्कूली बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभिभावकों ने अंडरब्रिज की समस्या का स्थायी समाधान होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन
Udaipur News: Rain water filled in Boyana railway underbridge, school bus stuck, life of 15 children in danger
बोयणा रेलवे अंडरब्रिज में स्कूली बस फंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की मावली तहसील के बोयणा गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब बारिश के चलते रेलवे अंडरब्रिज में हुए जलभराव के बीच स्कूली बच्चों से भरी बस फंस गई। आनंद विद्या भारती स्कूल, डबोक नांदवेल की यह बस नियमित रूप से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह बोयणा रेलवे अंडरब्रिज से गुजरने लगी अचानक पानी में फंस गई। बस में मौजूद 15 स्कूली बच्चों की जान कुछ समय के लिए सांसत में आ गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंडरब्रिज में बारिश का पानी 5 फीट तक भरा हुआ था, जिससे बस का इंजन बीच में बंद हो गया और वाहन पूरी तरह से पानी में अटक गया। मौके पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बच्चों को बाहर निकालने में मदद की और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: भीषण सड़क हादसे में तीन नर्सिंग स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बारिश होते ही यह अंडरब्रिज तालाब में तब्दील हो जाता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले कई वर्षों से इस अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए है। बच्चों की जान जोखिम में डालकर स्कूल बसें हर दिन इस मार्ग से गुजरती हैं, जबकि विकल्प के तौर पर कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं दिया गया है। इस घटना के बाद बच्चों और उनके परिजनों में गहरा डर बैठ गया है। कई अभिभावकों ने मांग की है कि जब तक अंडरब्रिज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक स्कूली बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed