{"_id":"67ceb01eed26f836b1097a39","slug":"udaipur-news-raid-on-illegal-hookah-bar-caf-operator-arrested-large-quantity-of-hookahs-and-alcohol-seized-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, कैफे संचालक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हुक्के और शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, कैफे संचालक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हुक्के और शराब जब्त
Mon, 10 Mar 2025 02:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:55 PM IST
सार
शहर की डीएसटी टीम और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जब वहां छापा मारा, तो कई युवक मैच देखते हुए हुक्के का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित 'द क्रिस्टल कैफे एंड रेस्टोरेंट' पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वहां से 10 हुक्के, 9 बियर और 2 शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने कैफे के संचालक विकास साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि 'द क्रिस्टल कैफे एंड रेस्टोरेंट' में अवैध रूप से हुक्का सर्व किया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने वहां छापा मारा, तो कई युवक बड़े स्क्रीन पर भारत और न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुए हुक्का और शराब का सेवन कर रहे थे। मौके पर अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल बंद कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशों पर शहर में अवैध हुक्का बारों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। हाल के दिनों में पुलिस कई अन्य कैफे और रेस्टोरेंट्स पर भी छापेमारी कर चुकी है, जहां बिना अनुमति के हुक्का परोसा जा रहा था।
विज्ञापन
बढ़ते हुक्का बार और नशे की संस्कृति को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। शहर के कई कैफे बिना लाइसेंस के हुक्का सर्व कर रहे हैं, जिससे युवा नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी स्थान पर अवैध हुक्का बार या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हुक्का बार संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।