फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Order to cancel the election after filing nominations, now hardly be Ward 17 by-elections

Udaipur News: नामांकन भरने के बाद चुनाव निरस्त करने के आदेश, अब शायद ही हों वार्ड 17 के उपचुनाव

Wed, 19 Jun 2024 10:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

उदयपुर नगर निगम के वार्ड 17 में होने वाले पार्षद के उपचुनाव को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। नामांकन दाखिल कराने के अगले ही दिन चुनाव निरस्त करने के आदेश आने के बाद अब माना जा रहा है कि अब दोबारा उपचुनाव शायद ही हों।

विज्ञापन
Udaipur News: Order to cancel the election after filing nominations, now hardly be Ward 17 by-elections
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम के वार्ड 17 के लिए होने वाले पार्षद चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। कल दिन में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने के बाद रात को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर के विधायक बनने से पूर्व ताराचंद जैन वार्ड 17 से भाजपा के पार्षद थे। जैन 4 वर्ष तक पार्षद पद पर रहे। नवंबर 2023 में विधायक बनने के बाद जैन ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। सात माह से वार्ड 17 का पार्षद पद रिक्त था। इस बीच लोकसभा चुनाव आ जाने से पार्षद का उपचुनाव नहीं कराया जा सका था इसलिए ही राज्य निर्वाचन अधिकारी ने इस माह में उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया था।
विज्ञापन


इसलिए हुए चुनाव निरस्त

चुनाव निरस्त होने को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी के पत्र में हवाला दिया गया है कि राज्य में बनाए गए नए जिलों का परिसीमन शीघ्र करना अपेक्षित है। जिलों के परिसीमन के साथ नगर निगम, नगर पालिका, परिषद के वार्डों का भी परिसीमन किया जाएगा। इसके तहत वार्डों का आकार और संख्या बदली जाएगी, इसी कारण से परिसीमन होने तक उपचुनाव करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद ही हों उपचुनाव

उदयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक नवंबर 2024 में नगर निगम उदयपुर के आम चुनाव कराए जाने हैं, जिसमें अब मात्र पांच माह का समय शेष है। ऐसे में अब उपचुनाव स्थगित होने के बाद दोबारा उपचुनाव कराने का समय ही नहीं बचता। इसी कारण माना जा रहा है कि अब शायद ही उपचुनाव होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed