फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: In Banswara, mother killed her four-year-old son and then committed suicide

Udaipur News: बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला, चार साल के बेटे को फंदे पर लटका मां ने भी की खुदकुशी

Mon, 10 Jun 2024 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Jun 2024 09:53 PM IST
सार

पुलिस को घर परिवार में झगड़े जैसी जानकारी नहीं मिली। पिता और पति के आने पर बालक पियूष और मां शकुंतला की शवों के पोस्टमार्टम होंगे।

विज्ञापन
Udaipur News: In Banswara, mother killed her four-year-old son and then committed suicide
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांसवाड़ा जिले के आम्बापुरा थाना क्षेत्र का एक गांव कुंडला खुर्द सोमवार दिन में चर्चा का केंद्र बन गया, जब ग्रामीणों को मासूम बेटे की हत्या कर मां के आत्महत्या करने की दिल दहलाने वाली खबर मिली। 

विज्ञापन


आम्बापुरा थानाधिकारी कालूराम ने बताया कि 24 वर्षीय महिला शकुंतला ने पहले अपने चार साल के मासूम बेटे पीयूष के गले में साड़ी का फंदा लगाकर लटका दिया। थनाधिकारी के मुताबिक बालक की हत्या करने के बाद शकुंतला ने खुद भी साड़ी से फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


दिन में करीब 12 बजे पड़ोसी शकुंतला के घर गया तो मां बेटे को फंदे पर लटके देख चीखने, चिल्लाने लगा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही बालक पीयूष का शव फंदे से उतार लिया। शकुंतला का शव पुलिस की मौजूदगी में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को घर परिवार में झगड़े जैसी जानकारी नहीं मिली। मृतका का पति नारायण लाल हैदराबाद में मजदूरी करता है। वारदात के समय भी वह हैदराबाद ही था। वारदात के समय मृतका की सास मनरेगा के काम पर गई थी। ससुर खेत पर था। पुलिस ने मां बेटे के शव मोर्चरी में रखवाए हैं। मृतका शकुंतला का पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। मृतका के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि उसने अपने फोन से आखिर कॉल अपने पिता को की थी। पिता और पति के आने पर बालक पियूष और मां शकुंतला की शवों के पोस्टमार्टम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed