फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Girl missing from a tourist group that came to visit Udaipur from Maharashtra

Udaipur News: महाराष्ट्र से उदयपुर घूमने आए एक पर्यटक दल से 19 साल की युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 May 2024 10:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 May 2024 10:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र से आए ट्रैवल ग्रुप के पर्यटक सोमवार दोपहर सिटी पैलेस भ्रमण कर रहे थे। नंदिनी अपने अभिभावकों को वॉशरूम जाने को कह कर गई थी। उसके बाद कई घंटे बीत गए उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Udaipur News: Girl missing from a tourist group that came to visit Udaipur from Maharashtra
घूमने आई युवती लापता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ऑन साइड ट्रैवल ग्रुप के साथ उदयपुर घूमने आई एक 19 साल की नंदिनी सोमवार को लापता हो गई। युवती अपने अभिभावकों साथ दिन में सिटी पैलेस म्यूजियम से लापता हो गई। लापता नंदिनीके पिता ने शहर के घंटाघर थाने में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार युवती महाराष्ट्र के नांदेड़ की रहने वाली है। युवती जिस ट्रैवल ग्रुप में आई थी, उसमें करीब 40 पर्यटक सोमवार दोपहर सिटी पैलेस भ्रमण कर रहे थे। नंदिनी अपने अभिभावकों को वॉशरूम जाने को कह कर गई थी। उसके बाद कई घंटे बीत गए उसका पता नहीं चला। 
विज्ञापन


घंटाघर पुलिस ने पैलेस प्रबन्धन से गुजारिश कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो कहानी कुछ और ही होने का अहसास हुआ। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक नंदिनी एक बैग लेकर लेडीज वाश रूम में जाती दिखाई दी मगर वापसी में वह कपड़े बदल कर बुर्का जैसे लिबास पहनकर बाहर निकली। वॉशरूम से निकलने के बाद अपने परिजनों के पास जाने के बजाय तेज कदमों से सिटी पैलेस के बाहर जाती दिखाई दी। बहरहाल पुलिस और युवती के परिजन उसको तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed