फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Gave painful punishment for asking for two days leave, brutally beaten by brutal hotel owner

Udaipur News: दो दिन की छुट्टी मांगने पर मिली दर्दनाक सजा, दरिंदे होटल मालिक ने बेरहमी से पीटा

Sun, 19 May 2024 01:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 01:48 PM IST
सार

होटल मालिक से दो दिन की छुट्टी मांगने पर उसने वेटर को इतनी बेरहमी से पीटा कि मूत्राशय पर लात पड़ने के कारण उसका पेशाब आना बंद हो गया। इतना ही नहीं होटल मालिक ने उसे भरी गर्मी में 24 घंटे कोठरी में बंद रखा।

विज्ञापन
Udaipur News: Gave painful punishment for asking for two days leave, brutally beaten by brutal hotel owner
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा में सिक्स लेन हाईवे पर स्थित नीलगिरी होटल के मालिक ने अपने यहां काम करने वाले वेटर की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसका पेशाब आना बंद हो गया। वेटर का अपराध इतना था कि उसने होटल मालिक से दो दिन की छुट्टी मांगने की जुर्रत कर डाली। 

विज्ञापन


बेरहम होटल मालिक सन्नी अरोड़ा ने वेटर किशन कलाल की न केवल वहशियाना ढंग से पिटाई की बल्कि उसे खाना दिए बगैर होटल की एक कोठरी में बंद कर दिया। शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक वेटर किशन भीषण गर्मी में कोठरी में बंद रहा। फिर शनिवार शाम को कोठरी का दरवाजा खुला देख तो जान बचाने के लिए बाहर निकलकर छुपते-छुपाते अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर मां और परिवार वाले उसकी हालत देख दंग रह गए। उसे तुरंत परसाद गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका पेशाब बंद होना पाए जाने से उसे कैथेटर लगाया और घावों पर ड्रेसिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परसाद सीएचसी प्रभारी ने किशन के परिजनों को बताया कि एक-दो दिन में पेशाब आना शुरू नहीं होने पर सर्जरी करानी पड़ सकती है। होटल नीलगिरी परसाद थाना क्षेत्र में नहीं आने से होटल मालिक सन्नी पंजाबी के खिलाफ बिछीवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed