{"_id":"6730c73dd4b794a50b023ae4","slug":"udaipur-news-former-member-of-mewar-royal-family-mahendra-singh-mewar-passes-away-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ अंचल में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: मेवाड़ राजघराने के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ अंचल में शोक की लहर
Sun, 10 Nov 2024 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:16 PM IST
सार
वाड़ राजघराने के सदस्य और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। महेंद्र सिंह मेवाड़ पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उदयपुर के अनंता अस्पताल में इलाजरत थे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह मेवाड़ का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मेवाड़ राज परिवार के करीबी सूत्रों ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन की पुष्टि की है। महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि करीब 10 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर महेंद्र सिंह मेवाड़ को उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह के पिता हैं महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह मेवाड़ नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता हैं। विश्वराज सिंह की पत्नी और स्वर्गीय महेंद्र सिंह मेवाड़ की बहू महिमा कुमारी सिंह भी राजसमंद जिले से सांसद हैं।
विज्ञापन
राजनीति नहीं आई रास मेवाड़ को
महेंद्र सिंह मेवाड़ ने 80 के दशक में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 1989 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीते थे, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं से मतभेद के चलते बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बाद में मेवाड़ 1991 में कांग्रेस के टिकट पर चित्तौड़ से संसद का चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें मेजर जसवंत सिंह ने हरा दिया था। कांग्रेस ने मेवाड़ को एक बार फिर 1996 में भीलवाड़ा से सांसद का चुनाव लड़ाया, लेकिन यहां से भी वह सुभाष चंद्र बाहेड़िया से चुनाव हार गए थे। लगातार दो हार के बाद मेवाड़ राजनीति से पूरी तरह से दूर हो गए थे।
तीन दशक बाद परिवार फिर राजनीति में
महेंद्र सिंह मेवाड़ का परिवार तीन दशक बाद एक बार फिर राजनीति में सक्रिय देखा गया। पिछले चुनाव में उनके पुत्र विश्वराज सिंह को नाथद्वारा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा गया और वह विधायक चुने गए। इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में विश्वराज सिंह की पत्नी महिमा कुमारी सिंह को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की जगह राजसमंद से संसद का चुनाव लड़ाया गया और यहां से भी विजय रहीं।