फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Finance Minister Nirmala Sitharaman inaugurated GST Bhawan in Udaipur

Udaipur News: मंत्री सीतारमण ने जीएसटी भवन का किया शुभारंभ, बोलीं- अधिकारी करदाता के प्रति सकारात्मक रहें

Fri, 23 Aug 2024 08:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Aug 2024 08:19 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने उदयपुर के हिरणमगरी में नवनिर्मित जीएसटी भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने करदाताओं की सुविधा और जीएसटी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

विज्ञापन
Udaipur News: Finance Minister Nirmala Sitharaman inaugurated GST Bhawan in Udaipur
कार्यक्रम के शुभारंभ पर दीप जलाती वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उदयपुर में हिरणमगरी सेक्टर 14 में नवनिर्मित जीएसटी भवन का दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि करदाताओं की सहूलियत के लिए 2019 से ही जीएसटी के कार्यालयों को सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे करदाताओं के मन में कोई सवाल हो या कोई समस्या हो तो आसानी से जा कर उनका समाधान करा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी और करदाताओं के बीच माहौल सकारात्मक होने से  समस्या के समाधान करने में दिक़्क़त नहीं आएगी। जीएसटी  कौंसिल में भी अधिकारी और मंत्री समस्याओं का तत्काल समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन


वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यहां के सीमेंट, टायर, फर्टिलाइजर्स, उद्योग और खनिज क्षेत्र का जीएसटी में बड़ा योगदान है, लेकिन अब छोटे उद्योग भी विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मोबाइल एप के आने से एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट में मदद मिली है। उदयपुर में सबसे ज्यादा जीएसटी रेवेन्यू जिंक से आता है। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक और पान मसाला से भी काफी मात्रा में जीएसटी आता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी का प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए और अधिकारी करतदाता के प्रति सकारात्मक रहे, जिससे कठोर कदम उठाने की आवश्यकता ही न पड़े। उन्होंने कहा कि आज जो आइस टैब एप लांच किया है, इससे आयातक निर्यातकों को माल तत्काल भेजने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 करोड़ में बना जीएसटी भवन
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि उदयपुर में जो ये भवन बना है उसके लिए हमने 42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी, लेकिन यह लगभग 32 करोड़ रुपये में ही बन गया। उन्होंने कहा कि करदाताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान होना चाहिए इससे शंका समस्या में नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारियों को ऐसी सोच रखनी चाहिए कि वो करदाताओं की मदद के लिए तत्पर रहे, जिससे व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। प्रारंभ में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस भवन में हमने करदाताओं की सुविधा के लिए प्रावधान किए हैं एवं पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने जीएसटी संग्रहण के बारे में अवगत करवाया।


इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हमें तीन गुना गति से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि उदयपुर में महाराणा प्रताप को केंद्र में रखकर पर्यटन हब बनाया जाए। इसके लिए वित्तमंत्री से मदद करने का आग्रह किया। राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि देश में जीएसटी का संग्रहण लगातार बढ़ रहा है, जिससे देश आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने वित्तमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि यह क्षेत्र खनिज का क्षेत्र है, खनिज क्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता है। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उदयपुर जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed