फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Dirty games were going on in hotel, police raided late night and arrested brokers and many girls

Udaipur News: होटल में चल रहा था गंदा खेल, देर रात पुलिस ने छापा मारकर दलालों और कई लड़कियों को किया गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 12:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सविना पुलिस ने कल देर रात देह व्यापार के धंधे में लिप्त सात दलालों समेत कई लड़कियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Udaipur News: Dirty games were going on in hotel, police raided late night and arrested brokers and many girls
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में तेजी से पांव पसार रहे देह व्यापार के गंदे धंधे पर सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात करीब 3 बजे शहर के सेक्टर 13 स्थित एक होटल में छापा मारा और एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सात दलालों के साथ देह व्यापार मे लिप्त कई लड़कियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


ये सभी आरोपी युवतियों को बहला-फुसलाकर या मोटी कमाई का लालच देकर शहर लाते थे और अवैध तरीके से देह व्यापार करवा रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे अवैध गतिविधियों पर रोक अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद शहर में वैश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त कई दलाल रातोंरात अंडर ग्राउंड हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डिकॉय ऑपरेशन चलाकर होटल में छापा मारा और अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा है। इस कार्रवाई मे पुलिस ने झाड़ोल निवासी मुकेश कुमार मीणा, भाणदा निवासी भावेश जोशी, डूंगरपुर निवासी राजेश कुमार, नाथूराम पटेल और शिव कॉलोनी प्रताप नगर निवासी यशपाल वैष्णव के साथ डूंगरपुर निवासी बापूलाल पटेल और जयेश भाटिया को गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें कि ये सभी दलाल शहर में पिछले कई सालों से सक्रिय हैं और कुछ समय पहले तक सबसिटी सेंटर को इन्होंने अपना गढ़ बना रखा था। पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और नेपाल से युवतियों को लाकर देह व्यापार करवा रहा था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग सक्रिय हैं और यह गिरोह किन-किन जगहों पर फैला हुआ है। सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed