{"_id":"665e91cc971c55470e0ea1a8","slug":"udaipur-news-constable-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10-000-had-asked-for-bribe-to-release-seized-vehicle-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: दस हजार की रिश्वत लेते हुए सिपाही गिरफ्तार, शराब तस्करी में जब्त गाड़ी छुड़ाने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: दस हजार की रिश्वत लेते हुए सिपाही गिरफ्तार, शराब तस्करी में जब्त गाड़ी छुड़ाने के लिए मांगी थी घूस
Tue, 04 Jun 2024 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:32 AM IST
सार
एसीबी की स्पेशल यूनिट ने आज सुबह एक शराब तस्कर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सवीना थाने के सिपाही को गिरफ्तार किया है। सिपाही ने आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ी को छुड़वाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर पुलिस का सवीना थाना का सिपाही मुकेश चौधरी को एसीबी की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार सुबह एक शराब तस्कर से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। कॉन्स्टेबल मुकेश चौधरी ने शराब तस्कर प्रभुलाल को अपना परिचय मालखाना इंचार्ज बताकर रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
मामला के अनुसार प्रभुलाल शराब तस्कर होने के साथ ही बस मालिक भी है। वह अपनी बस खुद चलाता है। 15 दिन पूर्व वह अपनी बस में 22 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर गुजरात जा रहा था। सवीना थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की पुलिस ने उसे माल सहित गिरफ्तार कर लिया था। प्रभुलाल और उसके एक सहयोगी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा था और बस जब्त कर ली थी।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत से जमानत पर छूटने के बाद प्रभुलाल सवीना थाने पहुंचा व कॉन्स्टेबल मुकेश चौधरी से बस छुड़ाने को कहा। मुकेश ने आबकारी विभाग में पत्रावली पेश कर गाड़ी छुड़ाने के बदले 10 हजार रुपए मांगे और रिश्वत की राशि लेकर सवीना रेल अंडर पास के पास बुलाया। प्रभुलाल ने इस मामले में एसीबी को पहले ही इत्तला कर दी थी, इसी के चलते एसीबी ने कॉन्स्टेबल मुकेश चौधरी को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन