फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Chintan camp of Women and Child Development Department in Udaipur

Udaipur News: चिंतन शिविर मुख्यमंत्री बोले- महिला एवं बाल विकास प्रदेश के विकास के आधारशिला

Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Jan 2025 04:18 PM IST
सार

शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास, कल्याण, और उनके सशक्तिकरण के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना था। मुख्यमंत्री शर्मा ने आंगनबाड़ियों को बच्चों की प्रथम शिक्षा का केंद्र बताते हुए विभाग को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

विज्ञापन
Udaipur News: Chintan camp of Women and Child Development Department in Udaipur
चिंतन शिविर को संबोधित करते सीएम भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से चिंतन शिविर शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह शिविर उदयपुर की होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास और कल्याण से जुडे़ विषयों पर चर्चा, उससे जुड़ी समस्या और उसके निदान को लेकर चर्चा की गई। इस शिविर में देश के कई राज्यों के महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश के विकास की आधारशिला है। अगर यह मजबूत होगा तो हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सेवा के भाव को दर्शाता है। सरकार की ओर से आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री अमृत योजना के जरिए सप्ताह में दिन दुध उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। सीएम शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सबसे छोटी इकाई आंगनबाड़ी ही है। प्रथम गुरु मां है और इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चों को वहां संभाला जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा के भाव को दर्शाने वाला मंत्रालय है। महिला एवं बाल विकास कुछ ऐसी कार्य योजना बनाए जिससे हमारे केंद्रों को और ठीक कर सकें। चिंतन शिविर के दौरान होने वाली चर्चा के जरिये जिस तरह की समस्या आएंगी उनके बारे में विचार किया जाएगा और साथ ही उसका समाधान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्त राष्ट्र के लिए महिला बाल विकास जरूरी
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त भारत मिशन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह चिंतन शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में इस रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा कि किस तरह देश की उन्नति में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के कार्यक्रमों को अंजाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। साथ ही बालकों के भविष्य की योजनाएं भी निर्धारित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस शिविर में होने वाले चिंतन को आगे बढ़ते हुए इसमें प्राप्त होने वाले सुझावों से भावी नीति का निर्धारण किया जाएगा।

केंद्र सरकार के तीन मिशन 
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के उन्नयन के लिए कटिबंध हैं। सरकार की ओर से इनके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास के लिए सरकार द्वारा तीन महत्वपूर्ण मिशन चलाया जा रहे हैं। जिम आंगनबाड़ी सशक्तिकरण के तहत संपूर्ण देश में आंगनबाड़ियों को सशक्त किया जा रहा है। दूसरा पोषण, आंगनबाड़ी के माध्यम से ही देश में कुपोषण खत्म करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। नंबर तीन शक्ति इस मिशन के तहत आंगनबाड़ी को सीमित न रखकर महिला सशक्तिकरण के अभियान में सक्रियता के साथ भूमिका तय की गई है। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ समन्वयी बिठाकर इन मिशन को पूरा करने के सतत प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed